PROTEST;कांग्रेसियों से एसडीएम ने की मारपीट, भड़के लोगों ने घेरा थाना, थाना बुलाकर पीटने का आरोप

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में आक्रोशित भीड़ ने एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आश्वासन के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है। बता दें कि जिले के भैयाथान, सुरजपुर, उदयपुर, बिशुनपुर, ओड़गी मार्ग में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस के असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अफरोज खान ने चार जुलाई गुरुवार को जिला संयुक्त कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया था।

इस बात को लेकर सूरजपुर एसडीएम जगन्नाथ वर्मा ने गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अफरोज खान को चर्चा करने कोतवाली थाने बुलाया। उसके साथ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राजेश साहू भी कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि चर्चा के लिए कोतवाली थाना पहुंचे कांग्रेस नेता अफरोज खान व राजेश साहू के साथ एसडीएम जगन्नाथ वर्मा ने अभद्रता करते हुए उनकी पिटाई कर दी।

वहीं इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर घटना का वीडियो बना रहे एक पत्रकार के साथ भी अभद्रता करते हुए एसडीएम द्वारा उसका मोबाइल छीनकर उसके साथ भी मारपीट की।बता दें कि पिछले दिनों उक्त पत्रकार की ओपन हार्ट सर्जरी हुई है और वे घटना के बाद अचेत हो गए थे। इस आशय की कोतवाली थाना में लिखित शिकायत कर पीड़ित अनवर खान ने एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

चक्काजाम कर किया कोतवाली का घेराव

घटना की जानकारी मिलते ही नागरिक व कांग्रेसी भड़क गए और कोतवाली के सामने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने कोतवाली के सामने टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया व एसडीएम व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे एसडीएम को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश