RAID; रायपुर में महिला टीआई 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार,नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते पकड़ाया, जमीन से कब्जा छुड़वाने मांगे थे 50 हजार रुपए

0 दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करने मांगे थे रुपए 50 हजार रुपए की मांग के बाद 35 हजार रुपए में हुआ था सौदा

रायपुर, रायपुर महिला थाने की टीआई वेदवती दरियो को एसीबी ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला टीआई ने दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। टीआई वेदवती ने प्रार्थी प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी। धमतरी जिले में कब्जा जमीन मामले में एक ग्रामीण से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार एसीबी ने पकड़ा है।

जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा हुआ था। शुक्रवार को सुबह महिला थाना टीआई ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थी को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेके आने को कहा, उसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई दरियो को रंगे हाथों नगदी के साथ पकड़ा। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

इधर धमतरी जिले में  कब्जा जमीन मामले में एक ग्रामीण से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार एसीबी ने पकड़ा है। धमतरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम के अधिकारी कर्मचारी देर शाम तक कार्रवाई में जुटे हुए है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिलीप पुरी गोस्वामी ने जमीन कब्जा मामले को लेकर रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी कार्यालय में की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी की टीम ने पांच जुलाई को विशेष रणनीति के तहत धमतरी पहुंचकर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन 85 डिसमिल है। जिस पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को देर शाम तहसील दफ्तर में कार्रवाई की गई। तहसील दफ्तर परिसर के कमरा नंबर 14 में पदस्थ नायब तहसीलदार चीयर सागर बघेल को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी अधिकारी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……