NAXALITE;पुलिस मुखबिरी के शक में नक्‍सलियों ने ग्रामीण को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। यहां नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में नक्‍सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसी इलाके में नक्‍सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने पांच नक्‍सलियों को मार गिराया था। वहीं नारायणपुर में पांच दिन के भीतर नक्‍सली वारदात की यह दूसरी घटना है।

बस्तर फाइटर बताकर ग्रामीण की हत्या की

इससे पहले सोमवार एक जुलाई को नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के बटुमपारा में नक्सलियों ने सन्नू उसेंडी नाम के एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी। वह नेलांगुर थाना क्षेत्र के कोहकामेटा का निवासी था। हत्या के बाद नक्सलियों ने उसका शव ओरछा के बटुमपारा चौक की सड़क पर रख दिया था। घटनास्थल पर नक्सली पर्चा भी पाया गया था, जिसमें नक्सलियों ने युवक को पुलिस का भेदिया व बस्तर फाइटर का जवान बताया था।

पर्चे में युवक पर 15 जून को अबूझमाड़ के फरसबेड़ा कोड़तामेटा में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को देने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि उक्त मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक का शव व पर्चा पुलिस को मिला है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नक्सलियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।पुलिस के अनुसार इस वर्ष मार्च तक नक्सलियों ने 18 नागरिकों की हत्या की है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…