EOW;शराब घोटाले में नाम आने के बाद भी पदों पर जमें हैं 19 अफसर, ईओडब्ल्यू की चालान में भी सभी के नाम

रायपुर, पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुए 2,500 करोड़ शराब घोटाले के सिंडिकेट में नाम आने के बाद 19 अधिकारी अभी भी प्रमुख पदों पर बने हुए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जनवरी 2024 में की गई एफआइआर व आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की ओर से एक जुलाई 2024 को विशेष कोर्ट में पेश किए 10 हजार पन्नों के आरोपपत्र में इन्हीं अधिकारियों के उपरोक्त घोटाले में संलिप्तता के आरोप लगाए गए हैं।

इनमें से एक अधिकारी की पिछले माह मृत्यु हो चुकी है, बाकी के 19 अधिकारी अभी भी आबकारी विभाग के विभिन्न पदों पर बने हुए हैं। जिसमें राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, संभाग स्तरीय उड़नदस्ता, जिला आबकारी अधिकारी और उपायुक्त के पद शामिल हैं। घोटाले में की गई एफआइआर, जांच में नाम आने के बावजूद अब तक इन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ओडब्ल्यू के आरोप पत्र के अनुसार घोटाले में उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में बंद तत्कालीन प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लि.(सीएसएमसीएल) एपी त्रिपाठी ने शराब सिंडीकेट बनाया। 15 जिलों के आबकारी अधिकारियों की बैठक लेकर अवैध शराब और नकली होलोग्राम वाली शराब बेचने का रास्ता निकाला। भ्रष्टाचार के खेल में सभी की हिस्सेदारी तय की। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान नकली होलोग्राम लगाकर 15 जिलों में शराब बेची गई थी। उस समय ये 20 अधिकारी इन जिलों में पदस्थ थे।

 इन पदों पर हैं पदस्थ अफसर

अधिकारी का नामतत्कालीन पदवर्तमान पद
जनार्दन कौरवसहायक आबकारी अधिकारीरायपुर-राज्य उड़नदस्ता
अनिमेष नेतामउपायुक्त धमतरीसंभाग उड़नदस्ता, रायपुर
विजय सेन शर्माउपायुक्त, महासमुंदसंभाग उड़नदस्ता,सरगुजा
प्रमोद कुमार नेतामसहायक आबकारी आयुक्तआबकारी अधिकारी, गरियाबंद
रामकृष्ण मिश्रासहायक आबकारी आयुक्तउपायुक्त, रायगढ़
विकास गोस्वामीसहायक आबकारी आयुक्तउपायुक्त, रायपुर
इकबाल खानजिला आबकारी अधिकारीसंभाग उड़नदस्ता, रायपुर
नितिन खंडूजाजिला आबकारी अधिकारीसहायक आबकारी अधिकारी, बेमेतरा
नवीन प्रताप सिंहसहायक आबकारी आयुक्तजीएसटी भवन
मंजूश्री कसेरजिला आबकारी अधिकारीजीएसटी भवन
सौरभ बख्शीसहायक आबकारी आयुक्तउपायुक्त, कोरबा
दिनकर वासनिकसहायक आबकारी आयुक्तउपायुक्त, बिलासपुर
आशीष श्रीवास्तवअतिरिक्त आयुक्तअतिरिक्त आयुक्त
मोहित जायसवालजिला आबकारी अधिकारीउपायुक्त, महासमुंद
नीतू नोतानीउपायुक्त आबकारीउपायुक्त, मुख्यालय
रविश तिवारीसहायक आबकारी अधिकारी
गरीबपाल दर्दीसहायक आबकारी अधिकारीजिला आबकारी अधिकारी
नोहर सिंह ठाकुरआबकारी अधिकारीसंभाग उड़नदस्ता, बिलासपुर
सोनल नेतामसहायक आयुक्तजिला आबकारी अधिकारी
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; बायसन के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु, दो घायल, तेंदूपत्ता तोडने गए थे जंगल

    रायपुर, बलौदाबाजार वनमंडल के वन विकास निगम परियोजना परिक्षेत्र रवान इलाके में  मंगलवार को तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गए  ग्रामीणों पर बायसन के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु…

    SCHOOL; अब छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, पैरेंट्स की जेब पर पड़ेगा भार, आदेश जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. जहां स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर दी है. तर्क दिया गया है…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…