TEMPLE; 46 साल बाद क्यों खोला गया रत्न भंडार, चाबी गुम होने के पीछे का क्या है रहस्य?

भुवनेश्वर, रविवार दोपहर शुभ मुहुर्त के अनुसार ही 1 बजकर 28 मिनट पर 46 साल बाद पुरी जगन्नाथ मंदिर का बाहर रत्न भंडार खोला गया। रत्न भंडार खोलने के लिए कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस विश्वनाथ रथ के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने मंदिर में प्रवेश किया। रत्न को रखने के लिए 6 संदूक बनाए गए हैं और इसे जगन्नाथ मंदिर के अंदर लिया गया है।

बता दें कि 40 वर्षों के बाद साल 2018 में रत्न भंडार खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन खजाने को खोला नहीं गया। अब एक सवाल यह भी है कि आखिर 46 साल बाद की पुरी जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार क्यों खोला गया है और इसके पीछे का क्या रहस्य है।

कब आखिरी बार खोला गया था रत्‍न भंडार?

साल 1978 में आखिरी बार रत्न भंडार खोला गया था और इसके बाद रत्न भंडार खोलने के लिए 2018 में प्रयास असफल होने के बाद चाबी ना मिलने से 17 सदस्यीय टीम वापस लौट आयी थी। इसके बाद रत्न भंडार के ना खोलने और चाबी गायब होने के प्रसंग को लेकर खूब राजनीतिक बयानबाजी हुई। इसको लेकर सरकार ने जस्टिस रघुवर दास आयोग का गठन किया और 6 महीने के अंदर ने अपनी रिपोर्ट दी। इसके बावजूद साल 2018 से अभी तक इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं की गई। ऐसे में बार बार इस प्रसंग को लेकर राजनीतिक नेताओं ने सवाल खड़े किए।

पीएम मोदी ने उठाया था मुद्दा

चुनावी माहौल के बीच महाप्रभु जगन्नाथ के रत्न भंडार के चाभी गायब होने का मुद्दा छाया रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी चुनावी सभा में पुरी जगन्नाथ मंदिर रत्न भंडार का प्रसंग का चुनावी सभा में मुद्दा उठाया था और ये मुद्दा चर्चा में आ गया था। इसको लेकर पीएम मोदी ने अपनी चुनावी सभा में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला था। इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया।

समिति ने क्या कहा था?

रविवार को प्रशासन के द्वारा खजाने की चाबी विवरण प्रबंधन समिति को सौंपने के बाद रत्न भंडार को खोला गया। इसके बाद रत्नों की गिनती एवं मरम्मत की गई। समिति ने कहा था कि रत्न भंडार खोलने की अनुमति मिले या न मिले और चाबी काम करे या ना करे, इसका ताला खोला जाएगा।

रत्न भंडार खोलने के लिए उच्‍च स्‍तरीय कमेटी का किया गठन

हाईकोर्ट द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर रत्न भंडार से खोलने के निर्देश के बाद पिछले साल 2023 के मार्च महीने में रत्न भंडार खोलने को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था। ये 12 सदस्यीय कमेटी अदालत के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरिजित पशायत की अध्यक्षता में गठित की गई थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIR SHOW; राजधानी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना के ‘सारंग’ हेलीकॉप्टरों का गर्जन, रोमांचित हुए रायपुरवासी

    0 कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों ने मल्टीलेवल पार्किंग की छत से किया वायुसेना के पायलटों का अभिवादन, 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक में होगा हेलीकॉप्टर एयर शो…

    TEMPLE; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार