LIQUOR SCAM;रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को मेरठ कोर्ट ने भेजा जेल, यूपी में दर्ज है एफआईआर

रायपुर, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस के आरोपी रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को नकली होलोग्राम मामले में ट्रांजिट वॉरंट पर सोमवार को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेजने का आदेश दिया।टुटेजा के साथ ही मेरठ कोर्ट ने होटल कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को भी 29 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। दोनों को यूपी एसटीएफ ने कोर्ट में पेश किया था। शनिवार रात को मेरठ की एसटीएफ टीम अनिल टुटेजा को यहां से लेकर मेरठ के लिए रवाना हुई थी।

टुटेजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश में नकली होलोग्राम मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। इसके बाद मेरठ कोर्ट ने उन्हें पेशी का ट्रांजिट वारंट जारी किया था। न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद अनिल टुटेजा को 29 जुलाई को मेरठ कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि नकली होलोग्राम केस में अनवर ढेबर, विधु गुप्ता, अरुणपति त्रिपाठी पहले से मेरठ जेल में बंद हैं।

चार आरोपियों का पुलिस रिमांड 18 जुलाई तक बढ़ा

नकली होलोग्राम आपूर्ति करने के मामले में ईओडब्ल्यू के रिमांड पर चल रहे चार आरोपियों का सोमवार को रिमांड खत्म होने पर विशेष कोर्ट में पेश किया गया। ईओडब्ल्यू की तरफ से चारों आरोपियों से और पूछताछ करने के लिए रिमांड की मांग की गई।दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने दीपक दुआरी, अमित सिंह, अनुराग द्विवेदी समेत प्रिज्म होलोग्राम कंपनी के स्टेट हेड दिलीप पांडेय को तीन दिन का पुलिस रिमांड स्वीकार कर ईओडब्ल्यू को सौंपने के निर्देश दिए। 18 जुलाई तक ईओडब्ल्यू की टीम इन आरोपितों से पूछताछ करेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

    बिलासपुर, न्यायधानी के ग्रामीण इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिन पहले पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने…

    CRIME; ‘3 दिन से खाना नहीं खाया, पापा मुझे ले जाओ’ ट्विशा के बाद ग्वालियर की पलक की मौत से मचा हड़कंप!

    भोपाल, एमपी में नवविवाहित दुल्‍हनों की संदिग्ध मौत का एक दर्दनाक और खौफनाक सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है. राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा के बाद अब ग्वालियर से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…