TERRORIST;पाकिस्तान में आत्मघाती हमला,12 लोगों की मौत,छह आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान,एजेंसी, उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के बन्नू में मंगलवार को मुख्य छावनी की चाहरदीवारी में विस्फोटकों से लदे दो वाहन घुस गए और आत्मघाती हमले को अंजाम दिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई तथा 30 घायल हो गए.

सेना के जवानों ने कम से कम छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया. पुलिस ने बताया कि पेशावर से लगभग 200 किलोमीटर दूर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शाम को आत्मघाती हमलावरों ने दक्षिण-पश्चिम में बन्नू छावनी की चाहरदीवारी को टक्कर मार दी.

हाफिज गुल बहादुर से जुड़े जैश अल फुरसान संगठन ने एक बयान में बन्नू में हमले की जिम्मेदारी ली. यह समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कई गुटों में से एक है. बन्नू में डीएचक्यू होडपिटल के प्रवक्ता डॉ नुमान ने कहा कि बन्नू छावनी आत्मघाती विस्फोट में 12 नागरिक मारे गए और 30 घायल हो गए और कहा कि मृतकों में चार बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं.

मस्जिद के मलबे में दर्जनों लोग दबे

सूत्रों ने अस्पताल अधिकारियों के हवाले से बताया कि आत्मघाती हमलावरों की चपेट में आने से आसपास की नागरिक इमारतों और बन्नू छावनी की चारदीवारी से सटी एक मस्जिद के मलबे में एक दर्जन लोगों के हताहत होने की खबर है. बता दें कि विस्फोटों के बाद, छावनी की दीवार टूट गई और कई आतंकवादियों ने छावनी में प्रवेश करने का प्रयास किया, हालांकि, उनमें से कम से कम छह को मार गिराया गया, जबकि शेष को घेर लिया गया है, सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की. सूत्रों ने यह भी कहा कि सैन्य अधिकारियों ने छावनी की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों को सील कर दिया है और विस्फोट स्थल तक पहुंच प्रदान नहीं की है.

  • Related Posts

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा