ACTION; नई दिल्‍ली स्‍टेशन भगदड़ मामले में रेलवे बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, डीआरएम समेत पांच अधिकारियों पर गिरी गाज !

नई दिल्‍ली, महाकुंभ के दौरान नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर प्‍लेटफार्म पर हुई भगदड़ में रेलवे बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग घायल हो गए थे. मामले में डीआरएम सुखविंदर सिंह समेत समेत पांच अधिकारियों पर गाज गिरी है. इन सभी का ट्रांसफर कर दिया गया है. इनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गयी है. हालांकि रेलवे अधिकारी इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहे हैं.

नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर 15 फरवरी की रात हुई भगदड़ मामले में उत्‍तर रेलवे के दिल्‍ली डिवीजन के डीआरएम सुखविंदर सिंह ट्रांसफर कर उनकी जगह पुष्पेश आर त्रिपाठी की तैनाती की गयी है. वो  अभी तक उत्‍तर मध्‍य रेलवे में तैनात थे. इसके अलावा एडीआरएम विक्रम सिंह राणा, सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (यात्री सेवाएं) आनंद मोहन, स्टेशन डायरेक्‍टर महेश यादव और आरपीएफ एएससी महेश चंद सैनी का ट्रांसफर किया गया है. इनकी नई पोस्टिंग की घोषणा अभी नहीं की गई है.

तीन ट्रांसफर बोर्ड के आदेश से

इसमें तीन ट्रांसफर बोर्ड के आदेश पर किए गए हैं. जिसमें डीआरएम सुखविंदर सिंह, एडीआरएम विक्रम सिंह राणा और आरपीएफ एएससी महेश चंद सैनी का ट्रांसफर बोर्ड द्वारा जारी तीन अलग-अलग आदेशों के जरिए किया गया है. वहीं महेश यादव और आनंद मोहन का तबादला आदेश उत्तर रेलवे द्वारा किया गया है. दिल्‍ली डिवीजन के सीनियर डीसीएम आनंद मोहन की जगह निशांत नारायण को जिम्मेदारी सौंपी गई है. नई दिल्ली स्टेशन डायरेक्टर महेश यादव की जगह लक्ष्मीकांत बंसल को नियुक्त किया गया है.

रेलवे रूटीन ट्रांसफर बता रहा

हालांकि भारतीय रेलवे इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहा है. दिल्‍ली डीआरएम की तैनाती सामान्‍य तौर पर कम से कम दो साल की होती है, लेकिन इनका जल्‍दी ट्रांसफर हुआ है. इसलिए इसे भगदड़ की कार्रवाई ही मानी जा रही है.

300 लोगों से पूछताछ

इस मामले में रेलवे बोर्ड ने दो वरिष्‍ठ अधिकारियों की हाईलेवल कमेटी का गठन किया था. जांच कर रही टीम ने मामले में करीब 300 लोगों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं. कमेटी ने रजिस्‍टर तक की  भी जांच की है. कमेटी के अनुसार तकनीकी समेत सभी एंगल से जांच की गयी है.

  • Related Posts

    BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

    पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से…

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा