ENCOUNTER;हेलिकॉप्टर से घने जंगल में उतरे 200 कमांडो,12 नक्सलियों को मार गिराया, ऐसे हुआ एनकाउंटर….. 

नागपुर, महाराष्ट्र में गढ़चिरौली पुलिस ने एक बड़े अभियान में छत्तीसगढ़ सीमा पर जंगल में मुठभेड़ में कम से कम 12 माओवादियों को मार गिराया है। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि मुठभेड़ बुधवार दोपहर छत्तीसगढ़ सीमा के पास वंडोली गांव में हुई और छह घंटे से अधिक चली। पुलिस को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि करीब 12-15 माओवादी गांव के पास डेरा डाले हुए हैं। सुबह करीब 10 बजे क्रैक सी-60 कमांडो की सात टीमें वहां पहुंचीं। इसके तुरंत बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई। शाम तक पखांजूर के जंगलों में रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ के बाद इलाके की तलाशी में सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों के शव बरामद किए हैं। हालांकि, और लोगों के मारे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

बतादें कि छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल का अभियान लगातार जा रही है। इस अभियान के तहत एक दिन पहले बुधवार को सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में दो जवान सतीश पाटील, शंकर पोटावी घायल भी हुए है। घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जारावंडी थाना क्षेत्र के छिंदवेट्टी इलाके की है। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली। घटना स्थल से एके47 सहित सात स्वचालित हथियार बरामद हुए है। घायल जवानों को नागपुर में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर अभियान शुरू किया गया। इसमें सी-60 कमांडो टीमों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ सीमा के पास भेजा गया। नदी-नालों को पार जवान वहां पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। छह घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया।घटनास्थल से तीन एके47, दो इंसास राइफल, एक एसएलआर सहित सात स्वचलित हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में टिपागड दलम के प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण अत्राम उर्फ विशाल अत्राम की पहचान की गई है। अन्य नक्सलियों की पहचान और इलाके की सर्चिंग जारी है।

हेलिकॉप्टर से उतारे गए 200 कमांडो

इस अभियान में 200 पुलिस कमांडो को छत्तीसगढ़ की सीमा के पास घने वंडोली जंगलों में भारी बारिश के बीच हवाई मार्ग से उतारा गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 2,000 से अधिक राउंड फायर किए। यह माओवादी विद्रोहियों के खिलाफ हाल के दशकों में सबसे भीषण मुठभेड़ों में से एक है। यह अभियान उत्तरी गढ़चिरौली में पीएलजीए के लिए एक बड़ा झटका था। मृतकों में एक महिला माओवादी और चटगांव कमेटी की सदस्य सरिता पारसा भी शामिल हैं।

सात पहले मारे जा चुके

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सफल अभियान के लिए सी-60 कमांडो और गढ़चिरौली पुलिस के लिए 51 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। गढ़चिरौली में इससे पहले 19 मार्च को चार और 13 मई को तीन नक्सलियों को मारा गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…