NAXALITE;बस्तर में IED ब्‍लास्‍ट में दो जवान शहीद, चार घायल, नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को बनाया निशाना

 जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्‍सलियों द्वारा एक बड़े आईईडी ब्‍लास्‍ट किया गया है। इस आईईडी ब्‍लास्‍ट में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है।

नक्‍सलियों ने यह आईईडी ब्‍लास्‍ट बीजापुर जिले के मंडमिरका के जंगलों में किया है।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन से लौटते समय नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्‍लास्‍ट किया। जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन से लौटते वक्त पाइप बम में ब्लास्ट किया गया. STF के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह इस धमाके में शहीद हुए हैं। घायल जवानों में पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार हैं। CRPF, कोबरा, CAF, DRG और STF के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थी, इसी दौरानयह ब्लास्ट किया गया।

बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के मध्य सीमावर्ती इलाके में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन और मिलेट्री कंपनी नंबर 2 के माओवादियों के होने की जानकारी मिलने के बाद 16 जुलाई 2024 को STF, DRG, CoBRA और CRPF की टीमें संयुक्त अभियान पर निकली थीं। सर्च ऑपरेशन के बाद 17 जुलाई 2024 को सुरक्षा बलों की वापसी के वक्त बीजापुर के तर्रेम एरिया में माओवादियों द्वारा IED ब्लास्ट कर दिया गया। घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है और घायल STF जवानों के इलाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…