TURMERIC; कुलपति डॉ. चंदेल ने कृषकों को हल्दी के पौधे वितरित किये,विज्ञान केन्द्र पाहंदा में तैयार पौधे

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (दुर्ग) द्वारा तैयार हल्दी की उन्नत किस्मों के पौधे प्रगतिशील किसानों को प्रदान किये। ये पौधे सुपारी एवं मसाला निदेशालय कालीकट, केरल द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत विकसित किये गये हैं। इस परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा द्वारा हल्दी की उन्नत किस्मों के एक लाख पौधे तैयार कर किसानों को वितरित किये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सुपारी एवं मसाला निदेशालय कालीकट, केरल द्वारा विभिन्न मसाला फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकी तथा नवीन प्रजातियों के प्रचार-प्रसार हेतु किसानों के खेतों में फसल प्रदर्शन हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में आज यहां हल्दी की उन्नत किस्मों के पौधों के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, सगंध, मसाला एवं औषधीय फसलों के टीम लीडर डॉ. पी.के. जोशी, कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय जैन, सगंध, मसाला एवं औषधीय फसल अनुसंधान परियोजना के प्रभारी डॉ. येमन कुमार देवांगन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. कमल नारायण वर्मा सहित अनेक प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; खोडरी और गौरेला उपार्जन केंद्रों में 119 क्विंटल धान जब्त,धान खरीदी केंद्रों में जांच और निगरानी तेज

    बिचौलियों के माध्यम से धान खपाने की आशंका पर प्रशासन सख्त, रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और निष्पक्ष…

    IGKV; खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक हटाए गए, कदाचरण के दोषी पाए जाने पर दो वेतनवृद्धि रोकी गई

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ के खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक डा अनिल कुमार कश्यप को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी दो वेतन…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत