IGAU; कृषि विवि. में फैकल्‍टी और नॉन फैकल्‍टी के 175 पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

रायपुर ,इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में सहायक प्राध्यापक, सहायक ग्रेड-3 के 175 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन विज्ञापन जारी करेगा। ये सभी पद कृषि कालेज, कृषि इंजीनियरिंग कालेज और शोध केंद्र के लिए हैं।

कृषि विवि. में सहायक प्राध्यापक, वैज्ञानिक और सहायक ग्रेड-3 के लगभग एक हजार पद खाली है। इन पदों में से 300 पदों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, लेकिन इस प्रस्ताव को शासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली। अब नए सिरे से पदों की संख्या कम करे फिर से विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव भेजा है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय का आइसीएआर से एक्रीडिटेशन होना है। इस लिहाज से खाली पदों को भरना बहुत जरूरी है। गौरतलब है कि प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध 28 कॉलेज हैं। इनमें 25 एग्रीकल्चर, दो एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और एक फूड टेक्नोलाजी के हैं। पुराने कॉलेजों में टीचिंग और नान टीचिंग के ज्यादा पद खाली हैं। अभी जो प्रस्ताव भेजा गया है उनमें 105 सहायक प्राध्यापक व वैज्ञानिक के हैं। जबकि अन्य पोस्ट नान टीचिंग में ग्रेड-2 से लेकर ग्रेड-4 तक के हैं।

तीन कालेजों में 32 सहायक प्राध्यापकों की होगी भर्ती

आइजीकेवी से संबद्ध तीन शासकीय कॉलेज मर्रा-पाटन, साजा और नारायणपुर में सहायक प्राध्यापक के 32 पदों पर भर्ती होगी। 11 विषयों में भर्ती के लिए पिछले वर्ष आवेदन मंगाए गए थे। अलग-अलग विषयों के लिए लगभग सात सौ आवेदन मिले थे। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन हो चुका है। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की जा चुकी है। अंतिम सूची जारी करने की तैयारी चल रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; खोडरी और गौरेला उपार्जन केंद्रों में 119 क्विंटल धान जब्त,धान खरीदी केंद्रों में जांच और निगरानी तेज

    बिचौलियों के माध्यम से धान खपाने की आशंका पर प्रशासन सख्त, रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और निष्पक्ष…

    IGKV; खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक हटाए गए, कदाचरण के दोषी पाए जाने पर दो वेतनवृद्धि रोकी गई

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ के खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक डा अनिल कुमार कश्यप को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी दो वेतन…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत