VERIFICATION; छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका के पदों पर दस्तावेज सत्यापन 22 को, डीपीएड. एवं बीपीएड. में चयन प्रक्रिया 6 अगस्त से

रायपुर, राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर आठवें चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 22 जुलाई 2024 को समय प्रातः 09.30 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध लगभग 03 गुना या सामान प्राप्तांक होने पर उक्त प्राप्तांक धारक सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 01.00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/ आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

0 डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. में चयन प्रक्रिया 6 से 8 अगस्त तक* 

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. में शिक्षा सत्र 2024-25 में शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेन्ड्रा जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश संबंधी चयन 22 से 24 जुलाई तक निर्धारित की गई थी। यह चयन प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से स्थागित कर अब 6 से 8 अगस्त तक शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेन्ड्रा जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में आयोजित की जाएगी। शेष नियम एवं शर्ते यथावत रहेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; हाईकोर्ट का फैसला, सरकारी जमीन से अवैध कब्जाधारी को हटाने से पहले नोटिस देना जरूरी

    बिलासपुर,  हाईकोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि सरकारी या रेलवे की जमीन से किसी भी अवैध कब्जाधारी को हटाने से पहले उसे कानून के तहत स्पष्ट कारणों…

    PRESS CLUB; जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल बोले-अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें चिंता का विषय, विश्वसनीयता ही मीडिया की सबसे बड़ी पूंजी

    रायपुर, रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’