POLICE;मध्‍य प्रदेश में 7500 पदों पर होगी पुलिस जवानों की भर्ती,जवान के शहीद होने पर परिवार को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

भोपाल, मध्‍य प्रदेश मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि मप्र पुलिस को सशक्त बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए बजट में साढ़े 10 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। मध्‍य प्रदेश में पुलिस कर्मियों के लिए इस वर्ष 25 हजार आवास बनाने का लक्ष्य है, जिनमें से 12 हजार आवास बना लिए गए हैं। पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि मध्‍य प्रदेश के हर जिले में स्वतंत्र रूप से पुलिस बैंड दल कार्य करेगा। स्वर मेघ के तहत प्रस्तुत बैंड कार्यक्रम के सहभागी प्रत्येक सदस्य को 11-11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है।

 मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में स्वर मेघ कार्यक्रम के तहत मप्र पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर और महापौर मालती राय उपस्थित थीं। प्रदेश में करीब 330 पुलिसकर्मी पुलिस बैंड के सदस्य के रूप में प्रशिक्षित हुए हैं।ये स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न जिलों में प्रस्तुति देंगे। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड की व्यवस्था रहेगी, इसके लिए विधिवत रूप से भर्तियां की जाएंगी। प्रदेश के 340 पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से सभी जिलों में पुलिस बैंड की शुरुआत कर दी है।

बनेगा 50 बिस्तर क्षमता वाला पुलिस अस्पताल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा भोपाल में 50 बिस्तर क्षमता के पुलिस अस्पताल का भी लोकार्पण किया जाएगा। यदि मध्यप्रदेश पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो एक करोड़ रुपए की राशि में से 50 प्रतिशत पत्नी और 50 प्रतिशत की राशि माता-पिता को प्रदान की जाएगी।

मुख्‍यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पुलिस ने निश्चित समय में थानों की सीमाओं का भी पुनर्निर्धारण किया है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि मुझे इस बात की भी प्रसन्नता है कि पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को किया है, जिससे 22 हजार गांवों को इसका लाभ मिलेगा।


  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TET; टीईटी की अनिवार्यता भारी पड़ सकता है 80 हजार शिक्षकों पर,15 मार्च को रायपुर में शिक्षकों की बड़ी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। प्रदेशभर के कई शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां