ACCOUNT;किराए पर मिलते हैं खाते,20 हजार में बचत और 35 हजार में चालू खाते का किराया

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के भिलाई में किराए पर बैंक अकाउंट लेकर उसमें ब्लैक मनी ट्रांसफर करने का खुलासा हुआ है। महादेव बुक सहित अन्य ऑनलाइन सट्टेबाजी एप की काली कमाई खपाने के लिए किराये पर बैंक खातों की व्यवस्था करने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य 20 हजार में बचत खाता, 35 हजार में चालू खाता और 50 हजार रुपये में कॉर्पोरेट खाता किराए पर ले रहे हैं।

खुर्सीपार के मामले में पकड़े गए आरोपी से मिली महत्वपूर्ण जानकारियां बताती हैं कि गिरोह के तार हैदराबाद से जुड़े हुए हैं। गिरोह में दर्जन भर से ज्यादा लोग शामिल हैं। जिनमें से अधिकांश के मोबाइल बंद हो गए हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। उल्लेखनीय है कि रजत शर्मा ने उसके कॉर्पोरेट खाते के गलत इस्तेमाल की शिकायत की थी।

पुलिस ने सतबीर सिंह को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित सतबीर सिंह और आयुष थदानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सतबीर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आयुष फरार है। सतबीर ने पुलिस को बताया है कि हाउसिंग बोर्ड निवासी राजा नाम, लक्ष्मी मार्केट सुपेला और फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी दो युवक भी इस धंधे में शामिल हैं। गिरोह के सदस्य बैंक खातों के विवरण हैदराबाद पहुंचाते हैं, जहां ऑनलाइन सट्टे के संचालन में खातों का प्रयोग होता है। सामने आया है कि रकम को डॉलर, दिरहम और बिट क्वाइन में बदल कर सट्टा एप के संचालकों तक पहुंचाया जाता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    INDIGO; उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, अटकीं 192 यात्रियों की सांसें, पुणे में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    मुम्बई, पुणे एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब 192 लोगों को लेकर गुवाहाटी जा रहे इंडिगो के विमान को अचानक वापस लौटना पड़ा। विमान उड़ान तो…

    LIQUOR SCAM; शराब घोटाले में पूर्व CM भूपेश बघेल के परिवार पर ED का बड़ा वार, बेटे चैतन्य की 26.43 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3,000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत