SATTA; कार में घूमकर यूएई में सट्टा खिला रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मास्टरमाइड शुभम का ख़ास

रायपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से सट्टा संचालित कर रहे दो सगे भाइयों को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुर्ग निवासी यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार जब्त की गई है। यामंत संयुक्त अरब अमीरात में रहता था। अभी वापस आया है। वह महादेव सट्टा एप में वाट्सएप के जरिए पैसा डिपाजिट करता था। गंज थाना पुलिस ने शनिवार की रात फाफाडीह एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज के नीचे यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को थार कार में पकड़ा। आरोपी महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में मोबाइल से लोगों को सट्टा खिला रहे थे। पूछताछ करने पर आरोपी यामंत चंद्राकर महोदव सट्टा एप में डिपाजिट और विड्राल का काम देखता था। उसने यूनाइटेड अरब अमीरात में रहना बताया। अभी वर्तमान में वह यहीं से काम देख रहा था।

दुबई के लोगों से जुड़े आरोपी

यामंत महादेव सट्टा एप में एकाउंटेंट का काम करना बताया। मोबाइल के माध्यम से महादेव सट्टा एप के खिलाडि़यों से वाट्सएप के जरिए पैसे का लेन-देन का काम करता है। महादेव सट्टा एप के खिलाड़ी उसे जडडू के नाम से जानते हैं। जडडू नाम से जो सिम नंबर है वह यूनाइटेड अरब अमीरात का है। उसी नंबर से दुबई में बातचीत करता है।एक दिन पहले ही हिसाब किताब को लेकर दुबई में बैठे शुभम सिंह बात हुई है। शुभम महादेव सट्टा एप के भारत में विभिन्न राज्य में संचालित होने वाला ब्रांच जो रोहतक, उत्तरप्रदेश, पुणे, महाराष्ट्र, दिल्ली, दुर्ग, भिलाई और रायपुर में संचालित कर रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा…

    E-Challan; चालान भरने का आखिरी मौका 14 मार्च तक, नहीं भरा तो जब्त होंगी गाड़ियां, 6 हजार से ज्यादा ई-चालान लंबित

    रायपुर, अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इस दिन लोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां