MCHR;मेकाहारा के मरीजों कोएक हजार रु.में एसी. कमरों की सुविधा,पोस्टमार्टम व्यवस्था भी सुधरेगी

0 संभागायुक्त MD कावरे की अध्यक्षता में हुई प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक

रायपुर, संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय मेकाहारा की स्वशासी प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पेईंग वार्ड के रूप में मरीजों को ए.सी. कमरों की सुविधा देने के लिए कक्षों के नवीनीकरण और 26 नए ए.सी. लगाने का निर्णय लिया गया। मरीजों को यह ए.सी. युक्त कमरे एक हजार रूपये प्रतिदिन के रियायती दर पर मिल सकेंगे। अस्पताल में सामान्य कमरों का किराया पांच सौ रूपये प्रतिदिन रखने की अनुशंसा भी समिति द्वारा बैठक में की गई। बैठक में  चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट प्रावधानों पर भी चर्चा की गई।

मेकाहारा में सोलह नए डॉक्टरों की नियुक्ति

बैठक में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मेकाहारा में सोलह नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा विशेष मांग पर मेकाहारा में नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक  को निर्देशित किया कि पोस्टमार्टम व्यवस्था सुधारने में इन सभी डॉक्टरों की मदद ली जाए। कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से उचित और नैतिक व्यवहार करने को भी कहा। उन्होंने मरीजों के ईलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन अधिकारियों को दिया।

बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग में मृत्यु के बाद शरीर दान और मृत शरीर में एम्बाल्मिंग करने वाले कर्मचारी को निश्चित मानदेय देने पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में मरीजों के ईलाज में सहायता और अन्य प्रशासकीय कामों के लिए इंटरनेट की एक अन्य लीज लाईन सुविधा लेने पर भी सहमति हुई। बैठक में मेकाहारा अस्पताल में डायलिसिस टेक्निशियन, ड्रेसर, इलेक्ट्रिीशियन, लैब असिस्टिेंट, फार्मासिस्ट, ऑपरेशन थियेटर टेक्निशियन जैसे तकनीकी पदों पर नियम अनुसार योग्य लोगों की सेवाएं लेने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…