GOVT;मंत्रियों को मिला अतिरिक्त जिलों का प्रभार, अरुण साव कांकेर, विजय शर्मा को बस्तर का जिम्मा

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने कुछ मंत्रियों को अतिरिक्त जिलों का प्रभार सौंपा है। तत्‍कालीन विधायक बृजमोहन अग्रवाल (वर्तमान सांसद) के इस्तीफे के बाद मंत्रियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव अब कांकेर और विजय शर्मा बस्तर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। साथ ही मंत्री लखनलाल देवांगन कोंडागांव, टंकराम वर्मा नारायणपुर जिले के प्रभारी बनाए गए हैं।

रायपुर के सांसद बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्‍य सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद इन जिलों का प्रभार रिक्त था। जानकारी के मुताबिक अन्य मंत्रियों के प्रभार जिले पहले ही तरह उनके पास रहेंगे। जिलों के प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति की अध्यक्षता करते हैं। समय-समय पर आयोजित बैठक में जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होते हैं। इससे पहले फरवरी 2024 में कैबिनेट मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया था। प्रभारी मंत्री विभागीय अधिकारियों को बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा भी करते हैं।  

मंत्रियों के पास प्रभार

अरुण साव (बिलासपुर, कोरबा बेमेतरा), विजय शर्मा (दुर्ग,बालोद, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी, राम विचार नेताम (रायगढ़, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर), दयालदास बघेल (महासमुंद, गरियाबंद, सुरजपुर), केदार कश्यप (रायपुर, सुकमा, बीजापुर,दंतेवाड़ा), लखनलाल देवांगन (मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), श्यामबिहारी जायसवाल (बलौदाबाजार, भाटापारा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही),ओपी चौधरी (सरगुजा, जांजगीर-चांपा, जशपुर), लक्ष्मी रजवाड़े (बलरामपुर-रामानुजगंज, सक्ती) टंकराम वर्मा (धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़)।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC; 6 जून से 9 जून तक होगी परीक्षा, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 06…

    MINING; सचिव की दो टूक-अवैध रेत खनन पर सख्ती, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

    0 खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने रेत आपूर्ति करने वाले प्रमुख 11 जिलों के कलेक्टरों के साथ की बड़ी वर्चुअल बैठक, आम जनता को उचित दर पर उपलब्ध…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…