CONFERENCE; राजधानी में होगा कोटवारों का प्रांतीय सम्मेलन,साय-रमन शरीक होंगे

रायपुर, कोटवार एसोसिएट ऑफ़ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम किशोर बाग एवं प्रांतीय संरक्षक कोटवार संघ एवं अखिल छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री अनिल श्रीवास्तव एवं कोटवार संघ के प्रवक्ता गिरवर मानिकपुरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोटवारों का प्रांतीय सम्मेलन राजधानी रायपुर में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है यह सम्मेलन विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि में राजधानी रायपुर में होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 16000 कोटवार विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय का सम्मान एवं अभिनंदन करेंगे।

इसके पूर्व प्रदेश के कोटवारों का सम्मेलन राजनंदगांव एवं रायपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के मुख्य अतिथि में हुआ था जिसमें डॉ रमन सिंह का 16000 कोटवारों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रदेश के 16000 कोटवार घर-घर तिरंगा एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर में तिरंगा झंडा लगाएंगे एवं एक पेड़ लगाएंगे। कोटवारों का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मिलकर कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु सहमति प्राप्त की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय से मिलकर सहमति ली जा चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मिले प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय सलाहकार एवं संरक्षक अनिल श्रीवास्तव कोटवार संघ के प्रांत अध्यक्ष प्रेम किशोर बाग प्रवक्ता गिरवर मानिकपुरी एवं त्रिलोकी मानिकपुरी शामिल थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा की संयुक्त सौगात प्रदान की है। इसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए…

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    0 चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेता है, तब नई पीढ़ी और अधिक…

    You Missed

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी