POLICE; आईएएस प्रसन्ना को गृह विभाग का जिम्मा, अरुण बने होमगार्ड के डीजी,डीपीसी अब नए साल में

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के कुछ आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस डा. सीआर प्रसन्ना को गृह एवं जेल विभाग के सचिव का अतरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनके पास सहकारिता विभाग के अलावा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान की जिम्मेदारी है। वहीं, 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को नगर सेना, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवा का महानिदेशक बनाया गया है।

पुलिस महानिदेशक की रेस में सबसे आगे बने रहने वाले अरुण देव होमगार्ड के डीजी बनाए गए हैं। अभी तक वे सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर थे। जारी आदेश के मुताबिक अरुण देव को लोक अभियोजन के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इधर 2004 बैच की आईपीएस अधिकारी नेहा चंपावत को आईजी पुलिस मुख्यालय से सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्ति दी गई है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

डीजीपी का कार्यकाल बढ़ाने जाने की वजह से अरुण देव को अभी डीजी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा का कार्यकाल फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले जुनेजा का कार्यकाल चार अगस्त 2024 को खत्म होने वाला था।आईपीएस अरुण देव गौतम व 1994 बैच के आइपीएस अधिकारी हिमांश गुप्ता को बीते महीने एडीजी से डीजी रैंक पर पदोन्नत किया गया था। केंद्र सरकार ने डीजीपी के लिए 25 वर्ष सेवा का नियम लागू किया है।विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक अब जनवरी में

गृह विभाग के मुताबिक विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक अब जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार ने 25 दिन पहले चार आईएएस व तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए सरकार ने लाल उमेंद सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी थी। विनीत नंदनवार व अभिषेक अग्रवाल को मंत्रालय भेजा गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    बंगलुरु, कर्नाटक में अब बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के यूज पर बैन…

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    रायपुर,  होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। होली के दो दिनों में प्रदेश के मदिरा प्रेमी 1 अरब 79 करोड़ रुपये से…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति