CRIME;20 लाख की डकैती की खबर झूठी, पति-पत्नी के विवाद में तांत्रिक ने रची थी साजिश

 रायपुर,  रायपुर के गुढ़ियारी आदर्श नगर स्थित जमीन करोबारी के घर 20 लाख रुपये की डकैती की खबर झूठी निकली। पति-पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठाकर पूजा अनुष्ठान कराने के नाम पर आरोपी विजय पांडेय ने ठगी को अंजाम दिया। वह खुद को वेदिक पंडित बताकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 14 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर व दो लाख में खरीदी गई दो स्कूटी को जब्त किया गया है। उस पर अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।  

तथाकथित तांत्रिक ने कारोबारी रवि केसरवानी की पत्नी स्वाति केसरवानी से कहा था कि उसका पति एक बड़ा तांत्रिक अनुष्ठान करवा रहा है, जिससे उसके दोनों बच्चे और उसकी मौत हो जाएगी। दोनों बच्चे और महिला को बचाने के लिए अनुष्ठान के नाम पर 30 लाख रुपये पूजा के लिए मांगे थे। उसके कहने पर ही महिला ने घर में रखे पति के पैसे उसे दे दिए और डकैती की झूठी खबर पुलिस को दी।

आरोपी ने रची पूरी साजिश

तांत्रिक विजय ने महिला से कहा कि अगर राखी के पहले रुपये नहीं दिए गए तो सब कुछ गड़बड़ हो जाएगा। महिला ने शनिवार को घर में रखे 16 लाख रुपये और गहने अनुष्ठान के नाम पर दे दिए। उसे यह भी पता था कि महिला का पति नीद की गोली खाता है। तांत्रिक के बताए अनुसार महिला ने रविवार की सुबह पुलिस की डायल 112 में घर में डकैती की सूचना दी।

मौके पर पहुंची गुढ़ियारी पुलिस को महिला और उसके दोनों बच्चों ने बताया कि घर में रात तीन बजे चार चोर घुसे थे।सभी काला कपड़ा पहने हुए थे, जिसमें से एक व्यक्ति 6 फीट की हाइट का था। डकैतों ने महिला को रस्सी से बांधी और सारे रुपए और जेवर लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया। जांच टीम बार-बार परिवार के सदस्यों के पास जाकर ही रुक जाती थी। इसके बाद जब पति और पत्नी से पूछताछ की तब यह बात सामने आई की। रवि केसरवानी की पत्नी स्वाति ने ही आरोपित के कहने पर डर से पैसे दिए थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    SCAM; 657 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों के घर छापेमारी, एक अफसर हिरासत में

    चंडीगढ़, हरियाणा में 657 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’