RMC;राजधानी की यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने एक और प्रयोग, 25 चौराहों पर रोटरी का निर्माण

रायपुर, जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल पर राजधानी शहर के मार्गो में यातायात सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास एक बार फिर शुरु हो गया है। 25 चौराहों को कब्जामुक्त कर स्थायी रोटरी लगाए जा रहे है। भाठागांव से काठाडीह मार्ग में चौड़ीकरण, मेक इन इंडिया चौक, अवन्ति विहार में मार्ग निर्माण, शंकर नगर, लाखेनगर, आईएसबीटी चौक में ट्रेफिक सिग्नल, विभिन्न मार्गो में रोड डिवाइडर निर्माण कार्य सड़क यातायात सुगम बनाने के वास्ते किया जा रहा है।                                                उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह की पहल पर राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मार्गो का यातायात सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है. शहर के विभिन्न 25 चौराहों के कब्जे हटाकर वहाँ सुगम यातायातके लिए स्थाई रोटरी का निर्माण करवाया जा रहा है. भाठागांव चौक से काठाडीह तक के मार्ग में चौड़ीकरण किया जा रहा है. विभिन्न मार्गो में व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार मार्ग विभाजक का निर्माण किया जा रहा है. मेक इन इंडिया मार्ग चौक , अवन्ति विहार मार्ग में नई सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है. नए केबल निर्माण भी विभिन्न मार्गो में लगातार प्रगति पर है, वहीं शंकर नगर चौक, लाखेनगर चौक, आईएसबीटी चौक में नए ट्रेफिक सिग्नल लगवाए जा रहे हैंं. ताकि शहर के मुख्य मार्गो पर यातायात सुगम एवं सुव्यवस्थित हो सके.

  • Related Posts

    RAILWAY; रायपुर स्टेशन पर फोर व्हीलर पार्किंग का स्थान परिवर्तित, एक्सप्रेस वे के नजदीक बना नया पार्किंग

    रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर री-डेवलपमेंट के कार्यों के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु यात्री सुविधाओं की व्यवस्था में परिवर्तन किए जा रहे हैं। रायपुर स्टेशन पर…

    CRIME; कुख्यात बदमाश छोटू भाण्डूलकर जिला बदर, 6 माह तक 6 जिलों में प्रवेश पर रोक, 50 मामलों का आरोपी है आशुतोष

     रायपुर, रायपुर ग्रामीण पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..