POLICE;नक्सलियों से लोहा लेने बस्तर में 18 नए थाने खोलने की तैयारी, राज्य में 31 नए थाने खोलने का प्रस्ताव

0नूरानी चौक राजातालाब में भी खुलेगा पुलिस थाना

द पत्रकार

रायपुर, छत्तीसगढ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत के बस्तर संभाग में घोर नक्सल प्रभावित कुतुल सहित जगदलपुर जिले के धरमपुरा और आड़ावाल के अलावा कोंडागांव जिले में कुंए, बीजापुर जिले में पुजारी कांकेर और कोड़ापल्ली में कुल 18 नए था ने के साथ राज्य में 31 नए थाने खाेले जाएंगे। इसी तरह से नारायणपुर जिले में गारपा, कस्तूरमेटा, फरसबेड़ा, तोके, गोमागंल में नया थाना खोला जाना है। सुकमा जिले के डब्बाकोंटा, एल्लमागुंडा, चिंगापरम, पुरना और सिलगेर में भी नए थाने खोले जाने का प्रावधान हैं, जिनके लिए पीएचक्यू ने जानकारी मंगाई है। नए वित्तीय सत्र में इन इलाकों में नए थाने की सौगात मिल जाएगी।
गौरतलब है कि बस्तर समेत पूरे राज्य में अभी इन इलाकों से थाने की दूरी काफी ज्यादा है। ऐसे में पुलिस को नियमित गश्त या फिर अपराध की जानकारी मिलने एवं उस पर कार्यवाही करने में काफी समय लग जाता है। अपराध को देखते हुए रायपुर शहर के नूरानी चौक राजातालाब में थाना खोला जएगा।धमतरी जिले में तीन एवं बालौद जिले में तीन थाना खोले जएंगे।

अब बस्तर संभाग की बदली हुई परिस्थियाें में सभी इलाकाें मे तेजी से विकास हो रहे हैं। ऐसे में यहां थानों की जरूरत भी महसूस की जा रही है। जगदलपुर शहर के धरमपुरा और आड़ावाल इलाके में दो नए पुलिस थाना खुलने जा रहे हैं। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इन दोनों स्थानों पर नए थाने खोलने से पहले पीएचक्यू से बस्तर जिले के एसपी से उप पुलिस महानिरीक्षक ने जानकारी मांगी है कि वे नए थाने से पुराने थाने की दूरी, तीन साल में मूल थाने में घटित अपराध की संख्या, जिस इलाके में थाना खोलना है, वहां पिछले तीन सालों में कितने अपराध हुए उनकी संख्या और प्रतिशत की जानकारी मांगी गई है।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी