CRIME;नर्सों के चेंजिंग रूम कैमरा,मचा बवाल,प्रबंधन लीपापोती में मगन,FIR भी नहीं

दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सेक्टर – 9 अस्पताल में महिला चेंजिंग रूम में चोरी-छिपे वीडियो बनाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इससे हास्पीटल में बवाल मच गया है। जबकि अस्पताल प्रबंधन मामले को रफा-दफा करने में जुट गया है। अस्पताल के आईसीयू में कार्यरत नर्सों ने बताया कि 25 वर्षीय संविदा अटेंडेंट देवेंद्र ही चेंजिंग रूम में मोबाइल लगाकर वीडियो बनाता था।बहरहाल उसे काम से हटा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी नहीं लिखाई गई है।

बुधवार को एक संविदा नर्स ने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय मोबाइल देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे यह मामला उजागर हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय इसे रफा-दफा कर दिया। वहीं संविदा अटेंडेंट देवेंद्र को प्रबंधन ने फिलहाल ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है।

नर्सों का कहना है कि पहले भी इसी तरह की हरकत करते हुए संविदा अटेंडेंट देवेंद्र को पकड़ा गया था, लेकिन उस समय भी उसे छोड़ दिया गया। नर्सों ने यह भी आरोप लगाया कि वह बार-बार एक ही नर्स का वीडियो बनाता था। आरोपी देवेंद्र पहले अस्पताल की कैंटीन में काम करता था। बाद में उसे अटेंडेंट की जिम्मेदारी दे दी गई और उसे आईसीयू में रिलीवर के रूप में तैनात किया गया।

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की एक सीनियर नर्स, जो कि इंचार्ज भी हैं, उसने मामले को आईसीयू के इंचार्ज डॉक्टर को बताए बिना ही सुलझाने की कोशिश की। इससे अस्पताल के कर्मचारियों में नाराजगी है। इतने गंभीर मामले के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने अब तक आरोपी को पुलिस के हवाले नहीं किया। न ही यह पता लगाया गया है कि आरोपी ने वीडियो कहां-कहां भेजे है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र के मोबाइल से कई वीडियो बरामद हुए हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मोबाइल को जप्त कर अपने पास रखा हुआ है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया…

    PROTEST; सरागुजा में डीएसपी समेत 15 पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों का हमला, तनावपूर्ण स्थिति के बाद इलाका छावनी में तब्दील

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संंभाग के सूरजपुर जिले में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर में प्रस्तावित कोल परियोजना के लिए भूमि सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र