MURDER;सुपारी देकर डॉक्टर की हत्या की आशंका,वकील से था डॉक्टर की पत्नी का लव अफेयर

भोपाल, डॉ. सुनील साहू हत्याकांड में चौंकाने वाला राजफाश हुआ है। पुलिस उज्जैन के वकील संतोष शर्मा की तलाश में जुटी है। संतोष का डॉ. सुनील की पत्नी सोनाली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशंका है कि उसी ने सुपारी देकर हत्या करवाई है। पत्नी और साले की भूमिका की जांच की जा रही है।

वीआईपी परस्पर नगर निवासी 29 वर्षीय डॉ. सुनील की शुक्रवार रात कुंदन नगर स्थित क्लीनिक (जीवन धारा) में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस शनिवार को उज्जैन के नीलगंगा क्षेत्र पहुंची तो सफेद कार (एसयूवी) मिली। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी वकील संतोष की तलाश में दबिश दे रही है। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। सुपारी देकर हत्या करवाने की आशंका है।

बदमाश जिस कार में फरार हुए वो उज्जैन में मिली

गोली मारने के बाद बदमाश इसी कार से फरार हुए थे। पुलिसकर्मी संतोष के घर में घुसे तो हुज्जत शुरू हो गई। स्वजन ने कार्रवाई का विरोध किया। इसी बीच संतोष छत से कूद कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने डॉ. सुनील की पत्नी सोनाली को कुंभराज (गुना) से हिरासत में ले लिया। पत्नी ने प्रेम-प्रसंग की बात कबूल कर ली

रविवार रात एसीपी रुबीना मिजवानी ने राजेंद्र नगर थाने में पूछताछ की तो उसने संतोष से प्रेम-प्रसंग की बात स्वीकार ली। अफसरों का दावा है कि हत्या सुपारी देकर करवाई है। गोली मारने वाले शूटर की लोकेशन उत्तर प्रदेश की मिल रही है। जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम गठित की है।

फुटेज से मिला सुराग

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो सफेद रंग की एसयूवी कार से बदमाश भागते दिखे। कार वीआईपी परस्पर नगर, विज्ञान नगर, विदुर नगर की तरफ घूम रही थी। इससे प्रेम प्रसंग की ओर जांच मुड़ गई। डॉ. सुनील के फोन में सोनाली की एक काल रिकॉर्डिंग मिली है।

सोनाली गोपुर चौराहा स्थित आईटी कंपनी (पीएंडपी) में एसीओ का काम करती है। कंपनी संचालक पुनीत वाधवानी एडवाइजरी फर्म को एल्गो सॉफ्टवेयर की सप्लाई करता है। संतोष की भी उज्जैन में एडवाइजरी फर्म है और उसका काम सोनाली के जिम्मे ही था।

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…