MURDER;लव ट्राएंगल में युवक की हत्या, पूर्व प्रेमिका और उसके प्रेमी सहित 9 बंदी

दुर्ग, सिविल लाइन दुर्ग में रविवार की रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में इसके पीछे लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में युवक की एक्स गर्लफ्रेंड सहित नौ संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

विवार की रात पुलिस लाइन दुर्ग के रहने वाले 24 वर्षीय चेतन साहू की हत्या की गई है। युवक की मां रुक्मणि साहू आरक्षक हैं और भिलाई नगर थाना में पदस्थ हैं। वहीं उसकी पूर्व प्रेमिका रोशनी लकड़ा की मां आसमति लकड़ा भी आरक्षक हैं और वर्तमान में वो अंबिकापुर में पदस्थ हैं।रोशनी और चेतन पहले पुलिस लाइन में ही रहते थे। इसी के चलते रोशनी और चेतन साहू के बीच अच्छी जान पहचान थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। इसी बीच रोशनी का कसारीडीह के रहने वाले कुलेश्वर साहू से संपर्क हुआ, जिसके बाद उसने चेतन से बातचीत कम कर दिया था।

मां का ट्रांसफर होने पर अंबिकापुर चली गई थी युवती

रोशनी की मां का स्थानांतरण अंबिकापुर होने के बाद रोशनी भी वहां चली गई थी। बीते 24 दिसंबर को वो दुर्ग आई थी। चेतन को इसकी जानकारी हुई तो उसने उससे संपर्क किया और मिलने के लिए बोला। रोशनी उससे मिलना नहीं चाहती थी और उसने अपने दूसरे प्रेमी कुलेश्वर को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने योजना बनाई।

दोबारा दुर्ग आई तो चेतन ने मिलने बुलाया

योजना के अनुसार रोशनी ने रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चेतन को मिलने के लिए सिविल लाइन के पास बुलाया। वहां पर कुलेश्वर अपने कुछ साथियों के साथ पहले से ही था। चेतन को देखते ही कुलेश्वर और अन्य आरोपियों की लाठी और डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए दूसरे घर में घुसा था चेतन

अपनी जान बचाने के लिए चेतन सिविल लाइन के एक घर की बाउंड्रीवाल के भीतर कूदकर गया। आरोपित भी उसके पीछे पीछे अंदर गए और वहां घुसकर उसे बेदम पीटा। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले तो सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद चेतन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में मौत

अस्पताल में रात में करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। रात में ही पद्मनाभपुर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की और सुबह तक प्रेमिका सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया। इस मामले में दो अन्य फरार लोगों की भी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!