NAXALITE; गरियाबंद मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए , ऑपरेशन जारी

गरियाबंद, जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ गरियाबंद जिले के इंदागाव गांव थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। साथ ही हथियार बरामद किया गया है।

गरियाबंद पुलिस, उड़ीसा SOG और CRPF के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस खबर की पुष्टि एसपी SP निखिल रखेचा ने की है। मौक़े पर रूक रूक कर दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी है। जवानों ने चारों तरफ से माओवादियों को घेर लिया है।

सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा से लगे सोरनामाल जंगल में चक्रव्यूह बनाकर नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था। इससे नक्सली भाग नहीं पाये। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बताया जाता है  कि ये नक्सली बस्तर से भागकर गरियाबंद में घुसे थे। पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद अभी भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। फोर्स का कहना है कि नक्सल ऑपरेशन से क्षेत्र में नक्सली मामलो को काबू करने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…