Crime;राजधानी में पुलिस बनकर अवैध वसूली, सायरन लगी स्कॉर्पियो के साथ 3 युवक गिरफ्तार

रायपुर, रायपुर पुलिस ने एक फिल्मी कहानी जैसी घटना को सच्चाई में बदलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली कर रहे थे. इन आरोपियों ने रेत से लदी हाईवा को रोककर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए वाहन के कागजात की मांग की. जब वाहन चालक ने कागजात देने से मना किया, तो उन्होंने गाड़ी को थाने में बंद करने की धमकी दी और एक-एक हजार रुपये की वसूली की. यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रमेश साहू और अपने साथी रविशंकर रजक के साथ 29 दिसंबर को रेत लेकर मोहकम रेत घाट से लौट रहा था. रात करीब 2 बजे, चरण ढाबा समोदा के पास एक स्कॉर्पियो वाहन में सायरन और बत्ती लगी थी, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे. उन्होंने हाईवा को रोककर पुलिस होने का दावा किया और वाहन के कागजात और रायल्टी मांगी. कागजात नहीं देने पर उन्होंने गाड़ी को थाने में बंद करने की धमकी दी और एक-एक हजार रुपये की मांग की.

प्रार्थी ने उनसे नाम पूछा तो खुद को पुलिस बताने वालों ने अपना नाम प्रवीण चन्द्राकर, भागवत वैष्णव और निखिल कुमार बाघमारे बताया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से पीएसओ द्वारा पहनी जाने वाली नीली सफारी वर्दी और स्कॉर्पियो सीजी 04 एन 7043, जिसमें सायरन एवं बत्ती लगी हुई थी, एक-एक हजार रुपये और जब्त पत्रक जब्त कर लिया. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमश; प्रवीण चन्द्राकर (24 वर्ष), निवासी जामगांव आर, थाना जामगांव, जिला दुर्ग, भागवत वैष्णव (35 वर्ष), निवासी छिलपावन झलप, थाना पटेवा, जिला महासमुंद एवं निखिल कुमार बाघमारे (23 वर्ष), निवासी दुरीडीह, थाना पटेवा, जिला महासमुंद बताए गए है।

  • Related Posts

    CRIME; 20 महिला कांस्टेबलों को प्रेमजाल में फंसाया, अमीर होने का किया नाटक!

    नईदिल्ली,  दिल्ली में 23 वर्षीय युवक विक्रांत तोमर पर करीब 20 महिला कांस्टेबलों को शादी का झांसा देकर लगभग 24 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। दिल्ली…

    ACCIDENT; सड़क निर्माण स्थल पर विस्फोट, शिक्षिका समेत 7 लोगों की मौत, जांच के निर्देश

    अमरावती, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले में शनिवार को सड़क निर्माण स्थल के पास हुए भीषण विस्फोट में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत 7 लोगों की…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच