POLITICS;उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले-जांच एजेंसियों को भटकाने की बजाय जांच में सहयोग करें

*कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद, आप निर्दोष है तो ईडी के सामने साबित कीजिए, डरने की जरूरत नहीं है

रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज ईडी की जांच के दायरे में आए कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने रायपुर निवास में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक केंद्रीय जांच एजेंसी है, जो भी स्थिति है, वह ईडी को बताना चाहिए, जो जानकारी है वह जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए।

श्री साव ने कहा कि, चाहे वह छोटा आदमी हो या बड़ा आदमी हो, एजेंसी समान रूप से जांच करती है। उनके भावनात्मक बातें करने से विषय नहीं बनेगा। जांच के जो तथ्य है, उसे स्पष्ट रूप से बताना चाहिए। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, आपको ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है तो जांच में सहयोग करें। अगर आप निर्दोष है तो उस तरह की बात कीजिए। ईडी सभी बातों पर विचार करेगी।

श्री साव ने भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि, छत्तीसगढ़ का एक-एक व्यक्ति इस बात को जानता है कि प्रदेश में शराब घोटाला हो रहा था। कैसे शराब दुकानों में दो-दो काउंटर बने थे, नकली होलोग्राम का उपयोग किया गया था। कांग्रेस सरकार में एक आर्गनाइज क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। ये छत्तीसगढ़ के आम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में ये जांच कांग्रेस सरकार के रहते हुए शुरू हुई थी, जांच एक सतत प्रकिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी की प्रकिया पर सभी को भरोसा करना चाहिए। और जो तथ्य हैं वह ईडी को बताना चाहिए।
…….   …… 

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी