ENCOUNTER;अबूझमाड़ में फिर नक्सली मुठभेड़,चार माओवादी ढेर,एक जवान शहीद

जगदलपुर, बस्तर अंचल के नारायणपुर जिले के दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जवानों को घटनास्थल से एके 47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) समेत अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों से लड़ते हुए दंतेवाड़ा जिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व बस्तर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व डीआरजी बल को अभियान पर भेजा गया था।

जवान नदी–नालों को पार करते जंगल के भीतर कई किमी तक पैदल चलकर पहुंचें थे। नक्सलियों ने जवानों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। शनिवार शाम से लेकर अब तक कई बार रुक–रुक कर मुठभेड़ हुई है। जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

फिलहाल इस मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मौके से AK-47 और SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए हैं।मुठभेड़ के दौरान दंतेवाड़ा जिला DRG के प्रधान आरक्षक क्रमांक 331 सन्ननु कारम ने वीरगति प्राप्त की. उनके पार्थिव शरीर को दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली में ससम्मान अंतिम सलामी दी गई.

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी