SUICIDE; 5 दिन से लापता युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौके पर मौत

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नशे की हालत में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह पूरी घटना भानुप्रतापपुर से लगे ग्राम बोगर की है, जहां 35 वर्षीय युवक चंद्रकुमार नेताम ने आत्महत्या के इरादे से खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर भानुप्रतापपुर के SDOP प्रशांत पैकरा और थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मृतक चंद्रकुमार नेताम कोरर थाना क्षेत्र के बैजन पूरी का निवासी था. बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीनों से अपने भाई के पास बोगर में रह रहा था और पिछले पांच दिनों से घर से गायब था. वहीं रविवार को उसने अपने भाई के घर के सामने आत्महत्या कर ली. हालांकि, आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है. मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे भी हैं. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी