SAFETY;लड़कियों को छेड़ने वालों की अब खैर नहीं, टच करते ही लगेगा 440 वोल्ट का झटका

भोपाल,  मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की परिषद और राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद रविंद्र भवन परिसर में 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कर रहे हैं। जहां 6 जनवरी तक चलने वाले विज्ञान मेले में स्कूली छात्रा ने अनूठे मॉडल प्रस्तुत किए हैं। वहीं इस विज्ञान मेले में दो छात्रों ने एक अनूठा मॉडल रेडी किया है। जिसे महिलाओं का सुरक्षा कवच बताया है। यह सुरक्षा कवच महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार को मध्य नजर रखते हुए डिजाइन किया है।

क्या है महिलाओं का सुरक्षा कवच ?
मध्य प्रदेश के विज्ञान मेले में दो छात्रों ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक अनूठा मॉडल रेडी किया है। उन्होंने एक जूते को महिलाओं का सुरक्षा कवच का रुप दिया है। ये जूता एक और जहां सामने वाले को करंट का झटका देगा वहीं दूसरी ओर ये भविष्य में जीपीएस से भी कनेक्ट होगा। इस जूते का नाम है स्टॉकर्स शूज इसमें एक रिचार्जेबल बैटरी लगाई गई है, जो सामने वाले को नॉन लैथल इलेक्ट्रिक शॉक देती है। यह शॉक जानलेवा नहीं है लेकिन इससे व्यक्ति अचेत हो सकता है। ये विशेष रूप से उन लड़कियों और महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो अकेले बाहर जाती हैं। इस जूते को पहने पर लड़कियों को कोई करंट का झटका नहीं लगेगा क्योंकि उसके साथ उन्होंने एक स्पेशल रबड़ के मोजे भी तैयार किए हैं। इस जूते से छूने वाले को 440 वोल्ट का झटका लगता है।

जूते में यह है फीचर ?
इस जूते में तरह-तरह की फीचर्स है। इसमें एक पुश बटन है जो अटैकर को शौक देता है। ये बटन जूते के साइड में छुपा हुआ होता है। जिसे आप बिना हाथ लगाए जूता पहने ही एक्टिवेट कर सकते हैं। इस शॉक के कारण अटैकर्स डिस्टेंस बनाए रखेगा और पास नहीं आएगा। इसके अलावा एक भविष्य में जीपीएस सिस्टम भी लगाया जाएगा, जो जुड़े हुए तीन नंबरों को खतरे की स्थिति में लोकेशन सहित मैसेज भेजेगा है। इसके साथ ही यह वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है क्योंकि इसमें एक कैमरा भी लगाया जाएगा ताकि एविडेंस तैयार किया जा सके।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी