MURDER;सराफा व्यापारी की घर घुसकर हत्या,जेवरात-गाड़ी लूटकर ले गए नकाबपोश

बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले में कोरबा शहर के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वैलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी की नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर हत्या करने के बाद जेवरात और गाड़ी लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. 

जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निवास में दो नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते हैं कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस ने घटना के मद्देनजर शहर के चौक चौराहा के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है.

घटना की सूचना पर बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ.संजीव शुक्ला कोरबा पहुंच गए हैं. घटना स्थल पर पहुंचने के बाद वे पूरे मामले से अवगत हुए. इसके साथ मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद जिस तरह से आईजी का दौरा कोरबा में हुआ है, उससे कहीं न कहीं पुलिस पर इस मामले को सुलझाने का बड़ा दबाव है.

  • Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र