SMUGGLING;150 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद, महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना सिंघोड़ा की संयुक्त टीम ने 149.4 किलो ग्राम अवैध गांजा सहित एक अंतर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करी में पकड़े गए गांजे की कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा पुलिस ने एक इनोवा वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है. कुल मिलाकर पुलिस ने 32 लाख 41 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है.

10 जनवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की इनोवा कार (नं. UP 32 DQ 1033) में दो लोग गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की. कुछ समय बाद, मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार कार आती दिखी. पुलिस ने कार को रोका, लेकिन चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया. पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तस्करी करने जा रहा था. कार की तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन की सीटों के नीचे 6 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ गांजा मिला. कुल 149.4 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है. आरोपी रवि गुप्ता (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया. वह उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले का निवासी है.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है.

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…