STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक के 2 समर्थकों ने बुधवार को सीतापुर थाने में सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। अब विधायक की मांग है कि एसडीएम फागेश सिन्हा और नायब तहसीलदार को सीतापुर से हटाया जाए। इधर कलेक्टर ने राजस्व कार्यालयों में हितग्राहियों के प्रभावित हो रहे काम को देखते हुए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों से काम पर लौटने कहा है। काम पर नहीं लौटने की स्थिति में कार्रवाई की बात कही है।

बता दें कि नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के अलावा उनके पंकज गुप्ता और नाजिम रजा समेत 10 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरगुजा समेत प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार पिछले 3 दिनों से हड़ताल पर हैं।

वहीं विधायक के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज, छात्र संगठन तथा उनकी बहन के समर्थन में मितानिन संघ आ गया है। इन सबने नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी और सस्पेंड करने तथा विधायक पर दर्ज एफआईआर वापस करने की मांग की है। मांगें नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

पिछले 7 दिन से चले आ रहे विवाद के बीच बुधवार को विधायक के 2 समर्थक ग्राम कोटछाल निवासी पंकज गुप्ता पिता राकेश गुप्ता 30 वर्ष और ग्राम पेट निवासी नाजिम रजा पिता शेख अहमद 34 वर्ष ने सीतापुर थाने में बुधवार को सरेंडर कर दिया। इन दोनों का नाम भी विधायक के साथ एफआईआर में दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि दोनों ने विधायक के कहने पर सरेंडर किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती