POLITICS; बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक 24 फरवरी को,बघेल-सिंहदेव भी रहेंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च को आहूत की गयी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक 24 फरवरी 2025 को शाम 06 बजे शांति नगर सी-05 नेता प्रतिपक्ष निवास में रखी गई है। बैठक विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

बैठक में रणनीति तैयार करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, पूर्वमंत्री रविंद्र चौबे, पूर्वमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्वमंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्वमंत्रीअमरजीत भगत, पूर्वमंत्री जयसिंग अग्रवाल, पूर्वमंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्वमंत्री रूद्र गुरू, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्वमंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्वमंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्वमंत्री अमितेश शुक्ल,पूर्वमंत्री उमेश पटेल,पूर्वमंत्री अनिला भेड़िया,पूर्वमंत्री मोहन मरकाम, सहित सभी सम्मानित कांग्रेस विधायक उपस्थित रहेंगे।

0 दूसरे चरण में जिला पंचायतों में 89, जनपद में 548, सरपंचों के 2780 पदों पर कांग्रेस समर्थित जीते

कल पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि पहले चरण के समान ही दूसरे चरण के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त मिली है। कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत, जनपद पंचायत और सरपंच के प्रत्याशी अधिक चुनाव जीतकर आये है। दूसरे चरण में जिला पंचायतों में 138 क्षेत्रों में से कांग्रेस समर्थित 89 सदस्य चुनाव जीत कर आये है। 899 जनपद सदस्यों में कांग्रेस समर्थित 548 चुनाव जीत कर आये है। इसी प्रकार दूसरे चरण में 3774 स्थानों पर सरपंचों के चुनाव हुये है जिसमें कांग्रेस समर्थित 2780 सरपंच चुनाव जीत कर आये है। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को भाजपा से बड़ी बढ़त मिली है।
पहले चरण एवं दूसरे चरण को मिलाकर 287 जिला पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस के कुल 167 सदस्य अभी तक चुनाव जीत चुके है। जनपद पंचायतों में 1810 क्षेत्रों में से 1148 क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित चुनाव जीत कर आये है। इसी प्रकार सरपंचों के 6385 क्षेत्रों में से 4880 क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित लोग चुनाव जीत कर आये है।

  • Related Posts

    POLITICS; नए तेवर, नए कलेवर के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की नई शुरुआत, प्रदेशव्यापी “बेटा बचाओ अभियान” चलाने की घोषणा

    *अजीत जोगी युवा मोर्चा का नाम बदलकर “जनता युवा कांग्रेस (JYC)” रखा गया रायपुर, छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने संगठन के पुनर्गठन…

    POLITICS;धनेंद्र साहू ने कहा –चारागाह पर ग्रामीणों का अधिकार, भू-माफियाओं के लिए हटाई गई बस्ती, नकटी में तोड़फोड़ भाजपा सरकार का अपराधिक कार्य

    रायपुर, नकटी मामले में कांग्रेस जांच समिति ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस नेताओं ने 1930-31 की चकबंदी रिपोर्ट से लेकर 2024…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’