ELECTION;जनपद पंचायत का प्रथम सम्मेलन 7 मार्च एवं जिला पंचायत का प्रथम सम्मेलन 10 मार्च को,अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का होगा चुनाव

महासमुंद, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन सम्पन्न होने के उपरांत छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 25 के अंतर्गत जनपद पंचायत एवं धारा 32 के तहत जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया कराया जाएगा। जिसके निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन तथा प्रथम सम्मिलन आयोजित करने समय सारणी जारी किया गया है। जिसके अनुसार जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रकाशन की अधिसूचना 27 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी, इसी तिथि को ही जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी की जाएगी। जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन की तिथि एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने की तिथि तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्यों को जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी करने की तिथि 04 मार्च 2025 निर्धारित किया गया है। जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) के आयोजन की तिथि 07 मार्च 2025 को निर्धारित है।
इसी तरह जारी समय सारणी में जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रकाशन की अधिसूचना 27 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी, इसी तिथि में जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी की जाएगी। जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन की तिथि एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने की तिथि तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्यों को जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी करने की तिथि 05 मार्च 2025 निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) के आयोजन की तिथि 10 मार्च 2025 को निर्धारित है।

पंचायतों मे उपसरपंच के निर्वाचन हेतु सम्मिलन 8 मार्च को

महासमुंद जिले के ग्राम पंचायतों के सामान्य निर्वाचन पूर्ण होने उपरांत छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 19 के अंतर्गत निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन विहित अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा अधिनियम की धारा 20 अंतर्गत ग्राम पंचायतों के प्रथम सम्मिलन आयोजित करने समय सारणी जारी किया गया है। जिसके अनुसार ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंच/पंचों के निर्वाचन की अधिसूचना प्रकाशित करने की अंतिम तिथि (अधिनियम की धारा 19 के अनुसार) एवं पंचायत के समस्त पंचों / सरपंच को पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) के लिये सूचना जारी करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2025 निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत का प्रथम सम्मिलन (विशेष) आयोजित किये जाने की नियत तिथि एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन हेतु पंचों को सूचना जारी करने की अंतिम तिथि 03 मार्च 2025 है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन हेतु सम्मिलन की नियत तिथि एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन को अधिसूचित करने की अंतिम तिथि 08 मार्च 2025 निर्धारित है।

  • Related Posts

    CGSSB; कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर, आकस्मिक परीक्षाओं के लिए तीन विशेष तारीख तय

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में विभिन्न विभागों में भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा…

    FOREST; वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा- बस्तर में बाघ के खाल की तस्करी की CBI करेगी जांच, वन्यजीव तस्करी पर बड़ा एक्शन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। आज दोपहर प्रेस वार्ता में वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि बस्तर में वन्यजीव बाघ के खाल…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती