CRIME;सड़क पर केक काटने के मामले में महापौर के बेटे समेत तीन युवक गिरफ्तार

रायपुर, सड़क पर जन्मदिन का केक काटने के मामले में पुलिस ने रायपुर महापौर मीनल चौबे के बेटे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. 10 से ज्यादा युवकों के खिलाफ डीडीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कल ही एक बैठक लेकर सडक यातायात पर बाधा डालने वालों पर सख्त कार्यवाही की हिदायत दी थी.

बता दें कि रायपुर महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणक चौबे का अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटते और आतिशबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. ऑटो चालक रवि ध्रुव पिता दशरथ ध्रुव की शिकायत पर पुलिस ने मृणक चौबे सहित 10 से ज्यादा युवकों के खिलाफ धारा 126 (2), 3 (5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर महापौर के बेटे मृणक चौबे के साथ पिंटू चंदेल, मनोज गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कल ही एक बैठक लेकर सडक यातायात पर बाधा डालने वालों पर सख्त कार्यवाही की हिदायत दी थी.

कांग्रेस ने सीजी पुलिस के नाम का केक काट गिरफ्तारी की उठाई थी मांग

महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणक चौबे के जन्मदिन पर बीच सड़क केक काटने के मामले में सियासत भी तेज हो गई है. एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर के गांधी मैदान में छत्तीसगढ़ पुलिस के नाम का केक काटा. हैप्पी बर्थडे छत्तीसगढ़ पुलिस के नारे लगाकर पटाखे भी फोड़े. इस दौरान कांग्रेस ने महापौर के बेटे समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी.

  • Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा