Champions Trophy 2025; 4852 वनडे में पहली बार,भारत बनाम न्‍यूजीलैंड मैच में बना अनोखा रिकॉर्ड

नई दिल्‍ली, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड मुकाबले ने क्रिकेट इतिहास में अपनी अलग पहचान बना ली है। इस मैच में एक दुर्लभ रिकॉर्ड बना, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ। बता दें कि भारत ने न्‍यूजीलैंड को 44 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा।

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत की हैट्रिक लगाने में अहम भूमिका वरुण चक्रवर्ती ने निभाई, जिन्‍होंने 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा और मोहम्‍मद शमी के बाद एक पारी में पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने।

पलट गया इतिहास

इससे पहले न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पांच भारतीय बल्‍लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। हेनरी ने अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज कराया था क्‍योंकि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले वो पहले गेंदबाज बने थे। हेनरी और चक्रवर्ती ने पांच-पांच विकेट लेकर दुर्लभ रिकॉर्ड को अंजाम दिया।

4852 वनडे में पहली बार ऐसा हुआ जब दो गेंदबाजों ने समान रन खर्च करके पांच विकेट चटकाए। चक्रवर्ती और हेनरी दोनों ने 42 रन खर्च करके पांच विकेट चटकाए, जिससे यह दुर्लभ रिकॉर्ड बना। चकवर्ती ने अपने 10 ओवर का कोटा पूरा किया था जबकि हेनरी ने 8 ओवर डाले थे।

  • Related Posts

    T20; दीप्ति का वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति-ऋचा का तूफान, पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने रौंद डाला

    नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में रौंद डाला. टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत ने…

    GAME; फीफा कप का आगाज, नब्बे मिनट के फुटबाल का रोमांच, पर हिंदुस्तान शामिल नहीं

     बारह जून से उन्नीस जुलाई  तक दुनियां के अडतालीस देश सर्वाधिक प्रतिष्ठित खेल फुटबॉल के फीफा कप के लिए जूतम पैजार के लिए सज्ज हो गए है।बीते छियानवे साल के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..