CRIME;एक साल में 30 बार दुबई गईं अभिनेत्री रान्या, एक किलो सोने की तस्करी के बदले लेती थी एक लाख रुपये

बंगलुरु, एजेंसी, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बंगलूरू हवाईअड्डे से 12.56 करोड़ रुपये के सोने के साथ गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव (33) के घर से 2.67 करोड़ रुपये की नकदी व 2.07 करोड़ रुपये के गहने जब्त किए हैं। इस बीच, मामले में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने बताया है कि रान्या एक साल में करीब 30 बार दुबई का दौरा किया था।  

एक साल में 30 बार गई दुबई
सूत्रों के मुताबिक, रान्या तस्करी के लिए एक साल में 30 बार दुबई गई थी। एक किलो सोने की तस्करी के बदले उन्हें एक लाख रुपये मिलते थे। एक बार दुबई का दौरा करने पर वह करीब 13 लाख रुपये कमा लेती थी। तस्करी के लिए वह मोडिफाइड जैकेट व विशेष बेल्ट का इस्तेमाल करती थी। डीआरआई की टीम ने रान्या के लावेल रोड स्थित घर की तलाशी ली। रान्या वहां पति के साथ रहती है।

डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं रान्या
रान्या डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी है। रामचंद्र अभी कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम लि. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। डीआरआई ने संगठित सोना तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए अब तक इस मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये की जब्ती की है। इसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति भी  है। डीआरआई अधिकारियों की मानें, तो रान्या से बरामद 14.2 किलो सोने की यह खेप हाल के दिनों में बंगलूरू हवाईअड्डे पर सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है। रान्या की गिरफ्तारी सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत हुई थी। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।  

  • Related Posts

    FRAUD; देश के 300 से ज्यादा होटलों को चूना लागाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार , 5 स्टार होटल में ठहरता, ऐश करता और बिना बिल चुकाए हो जाता था फरार

    रायपुर, राजधानी रायपुर पुलिस ने देशभर के 300 से अधिक फाइव स्टार होटलों में ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर ठग को ओडिशा के भुवनेश्वर…

    CRIME; युवती ने कालेज में प्रोफेसर को पीटा!, आपत्तिजनक मैसेज भेजने का लगाया आरोप

    रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’