PRESIDENT;राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 24 एवं पीएम नरेंद्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का विधानसभा में होगा प्रबोधन *प्रधानमंत्री बिलासपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का विधानसभा में प्रबोधन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को आगमन हो रहा है। राष्ट्रपति का विधानसभा में प्रबोधन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है, वे बिलासपुर के मोहभट्टा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के अपने परिवारजनों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
श्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री की सभा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। पिछले दिनों मैंने स्वयं कार्यक्रम स्थल का साथी विधायकों के साथ निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है, इसलिए प्रदेश में उनके आगमन को लेकर भारी उत्साह है।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा