JAC;परिसीमन पर चर्चा करने जेएसी की बैठक 22 मार्च को,नवीन बाबू भी शामिल होंगे

0 डीएमके नेताओं ने नवीन पटनायक से की मुलाकात

भुवनेश्वर , जनसंख्या के आधार पर परिसीमन करने के मसले पर चर्चा करने संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) की बैठक 22 मार्च को आयोजित की गाई है। बैठक में ओडीसा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक भी शामिल होंगे।

डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआरबी राजा और दयानिधि मारन ने मंगलवार को बीजद अध्यक्ष और ओडिशा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक से भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और परिसीमन के मुद्दे पर चर्चा की। डीएमके चाहती है कि बीजू जनता दल (बीजद) केवल जनसंख्या के आधार पर परिसीमन करने के केंद्र के प्रस्ताव के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) का हिस्सा बने।

दयानिधि मारन के अनुसार, इसका असर ओडिशा समेत सात राज्यों पर पड़ेगा। डीएमके के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री और डीएमके सांसद थिरु दयानिधि मारन और तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दयानिधि मारन ने किया।

प्रतिनिधियों ने नवीन निवास पर परिसीमन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बीजद सुप्रीमो से मुलाकात की। उन्होंने नवीन पटनायक से 22 मार्च को बैठक में शामिल होने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने खुशी-खुशी अपनी सहमति दे दी।

  • Related Posts

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार