SUICIDE;बिजली कटौती से फसल चौपट, परेशान किसान ने की आत्महत्या,कांग्रेस की जांच टीम ने परिजनों से की मुलाकात

महासमुंद, जिले के ग्राम सिघनपुर झलप में बीते मंगलवार को एक किसान ने अपने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के बेटे ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण फसल बर्बाद हो गई थी, जिससे परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस ने खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की, जिसने आज मौके पर पहुंचकर मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात की और पूरे हालात की जानकारी ली।

कांग्रेस की जांच टीम ने सिघनपुर पहुंचकर मृतक किसान के परिवार से बातचीत की और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

विधायक द्वारिकाधीश यादव का बड़ा बयान

जब कांग्रेस की जांच टीम से खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव से सवाल किया गया कि जिला प्रशासन का कहना है कि यह आत्महत्या बिजली की समस्या के कारण नहीं हुई, तब उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा, “इस गांव के किसी भी किसान से पूछ लीजिए, लेकिन वह भाजपा का सदस्य न हो। यदि वह कह दे कि लो वोल्टेज और बिजली कटौती का मामला नहीं है, तो मैं राजनीति से आज और अभी संन्यास ले लूंगा।”

किसान मानसिक तनाव में था

बहरहाल कांग्रेस की जांच टीम और ग्रामीणों के बयान से जिला प्रशासन के दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य है और लो वोल्टेज की समस्या नहीं है, लेकिन ग्रामीणों और किसान के परिवार का दावा है कि बिजली कटौती से फसल बर्बाद हो गई थी, जिससे किसान मानसिक तनाव में था।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा