POLITICS; शपथ लेते ही कनाडा के नए प्रधानमंत्री ने ट्रंप को दिखाई आंख, कहा- ‘कभी भूल से भी मत सोचना…’

ओटावा, एजेंसी, कनाडा के नये प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्नी ने अपने शपथ ग्रहण के बाद देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी कड़ा संदेश दे दिया।

कार्नी ने कहा कि कनाडा कभी भी, किसी भी तरह, आकार या रूप में, संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेगा। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही कनाडा को यूएस में मिलाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने जस्टिन ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर तक बता दिया था।

अमेरिका के साथ अच्छे संबंध की आस

मार्क कार्नी ने अमेरिका की तरफ से मिल रही टैरिफ की धमकियों पर कहा कि टैरिफ का सामना करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने ट्रंप से शासन को कनाडा की जनरेशन के लिए सबसे बड़ा चैलेंज बताया है। कार्नी ने कनाडाई वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ को अनुचित बताया है।हालांकि कार्नी ने उम्मीद जताई है कि उनकी सरकार एक दिन दोनों देशों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर सकेगी। अधिकारियों ने कहा कि वे आने वाले दिनों में ट्रम्प और कार्नी के बीच बातचीत कराने की योजना बना रहे हैं।

ट्रंप के आने के बाद से बिगड़े रिश्ते

जनवरी में ट्रम्प के सत्ता में वापस आने के बाद से कनाडा सीमा-पार संबंधों के बिगड़ने से परेशान है। अमेरिका ने एक तरह का ट्रेड वॉर शुरू कर दिया है और ट्रंप बार-बार कनाडा से अपनी स्वतंत्रता त्यागकर 51वां अमेरिकी राज्य बनने को कह रहे हैं। एक तरफ कनाडा ने ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है, तो वहीं कनाडाई जनता ट्रंप की धमकियों से काफी नाराज है। कार्नी अगले सप्ताह पेरिस और लंदन जाएंगे, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंधों में आई गिरावट के बीच विदेशों में कनाडा के गठबंधन को मजबूत करने के प्रयास का हिस्सा है। इस दौरान व्यापार और सुरक्षा पर चर्चा होगी।

कनाडा में होने वाले हैं चुनाव

जस्टिन ट्रूडो द्वारा इस्तीफे की पेशकश के बाद लिबरल पार्टी ने मार्क कार्नी को अपना नेता चुना था। मार्क कार्नी इकोनॉमी के तो काफी पक्के खिलाड़ी हैं, लेकिन राजनीति में अभी वह नौसिखिया हैं। उन्होंने कभी भी कोई सार्वजनिक पद पर कार्य नहीं किया है।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा