COURT;24 दलितों को उतारा था मौत के घाट, 3 लोगों को फांसी, 44 साल बाद मिला इंसाफ

फिरोजाबाद,  बहुचर्चित दिहुली सामूहिक नरसंहार मामले में आखिरकार फैसला आ ही गया. अदालत ने 44 साल बाद इस नरसंहार मामले में तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है. इस जाति आधारित हिंसा में 24 दलित समुदाय के लोगों की हत्‍या कर दी गई थी. कोर्ट ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ र्प्‍याप्‍त सबूत पाते हुए उन्‍हें मैक्सिमम पनिशमेंट यानि सजा ए मौत दी. इसके साथ ही इन सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

दिहुली सामूहिक नरसंहार के मामले में मंगलवार को अदालत ने रामसेवक, कप्तान सिंह और राजपाल को र्प्‍याप्‍त सबूतों के आधार पर दलितों की घरों में घुसकर हत्‍या करने के मामले में फांसी सुनाई और तीनों पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया. 18 नवम्बर 1981 को फिरोजाबाद के जसराना स्थिति गांव दिहुली मे जाति आधारित हिंसा में 24 दलित समुदाय के लोगों की हत्या कर दी गई थी.

दरअसल, फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र में आने वाले दिहुली गांव में बीते 18 नवंबर 1981 को यह नरसंहार हुआ था. दौरान शाम करीब 5 बजे के हथियारबंदों ने गांव में घुसकर दलितों की बस्ती पर हमला बोल दिया था. यहां घरों में मौजूद महिलाओं और पुरुष तो क्‍या बच्चों तक की हत्‍या कर दी गई थी.

बताया जाता है कि यहां बदमाशों ने लगातार तीन घंटे तक गोलियां बरसाई, जिसमें 23 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, इस घटना के एक घायल को अस्‍पताल ले जाते वक्‍त उसने दम तोड़ दिया था. इस घटना में दिहुली के रहने वाले लायक सिंह ने अगले दिन यानि 19 नवंबर को जसराना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.

  • Related Posts

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    0 बर्खास्त हो चुका है एक सिपाही महासमुंद,  जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया…

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति