CRIME;म्यूल खातों पर बडी कार्रवाई,शताधिक लोग गिरफ्तार, एक करोड़ रुपए कराए होल्ड

रायपुर, साइबर रेंज थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 930 खातों की जांच के बाद संदिग्ध खातों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि होल्ड कराई है। लगातार 30 घंटे तक चली कार्रवाई में 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी म्यूल बैंक अकाउंट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी एप, क्रिप्टो इंवेस्टमेंट, गूगल रिव्यू टास्क और ऑनलाइन ठगी में शामिल थे। कुछ आरोपी पूर्व में हत्या, बलवा, जुआ और एनडीपीएस एक्ट में भी लिप्त रह चुके हैं। इससे पहले पुलिस ने म्यूल खातों से धोखाधड़ी के मामले में 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि रेंज साइबर थाना और एंटी क्राइम यूनिट ने 930 मामलों की जांच कर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद रायपुर, भिलाई, दुर्ग सहित 100 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के खातों पर कार्रवाई जारी रखेगी।

1 लाख रुपये तक कमीशन

थाना आजाद चौक में इंडियन ओवरसीज बैंक के 21, थाना गंज में कर्नाटका बैंक के 41, थाना टिकरापारा में रत्नाकर बैंक के 54, थाना कोतवाली में कोटक महिंद्रा बैंक के 41, थाना सिविल लाइन में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 128 म्यूल अकाउंट के खाताधारकों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अपने बैंक खाते ठगों को बेचे थे। माह में इन्हें 5,000 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक कमीशन मिला था। कुछ खाताधारकों ने ठगी की रकम का 10 से 20% तक बतौर कमीशन लिया था।

यह हैं म्यूल अकाउंट

म्यूल बैंक अकाउंट ऐसे अकाउंट होते हैं, जिनका इस्तेमाल जालसाज ऑनलाइन ठगी में मिले पैसों को ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। अगर वह खुद के खाते खुलवाएंगे, तो केवाइसी के तहत फंस जाएंगे। लिहाजा, वे भोले-भाले लोगों को कमीशन का लालच देकर फंसाते हैं।ऐसे में किसी तीसरे व्यक्ति से खाता खुलवाकर उसमें ठगी की राशि मंगवाते हैं। ठगी की रकम में से खाताधारक को राशि का कुछ हिस्सा दिया जाता है। पुलिस लगातार लोगों को आगाह कर रही है कि ठगों के इस तरह के प्रलोभन में न फंसे।

  • Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा