RMC; नगर निगम वार्ड समितियों के जोन अध्यक्ष का निर्वाचन 3 अप्रैल को

रायपुर, अब रायपुर नगर निगम की जोन 2 को छोड़कर 9 वार्ड समितियों के जोन अध्यक्ष का निर्वाचन 3 अप्रेल को अपरान्ह 12:30 बजे से निगम मुख्यालय के सामान्य सभा सभागार के स्थान पर सभी जोन कार्यालयों में होगा। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48 (क) के अंतर्गत्त नगर पालिक निगम रायपुर की 10 वार्ड समितियों (जोन क्रमांक 2 को छोड़कर) की वार्ड समिति (जोन) अध्यक्ष  (जोन) के निर्वाचन 03 अप्रेल 2025 की समस्त कार्यवाही हेतु नियुक्त निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा और विनोद पाण्डेय के निर्देशन में होगा।

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48 (क) के अंतर्गत वार्ड समिति के जोन अध्यक्ष के विहित रीति से निर्वाचन हेतु अनुसूची अनुसार जारी आंशिक संशोधन किये गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 3 अप्रेल 2025 को अपरान्ह 12:30  बजे निगम के सभी जोन कार्यालयों ( जोन 2 कार्यालय को छोड़कर )  में वार्ड समिति के जोन अध्यक्ष हेतु निर्वाचन की कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी। अपरान्ह 12:30  बजे से अपरान्ह 12ः45  बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जाना, अपरान्ह 12ः45 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं सही पाये गये नाम निर्देशन अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन, अपरान्ह 1 बजे से अपरान्ह 1ः15 बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेना, अपरान्ह 1:15 बजे से 1ः45 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो) तत्काल बाद मतगणना व परिणाम की घोषणा एवं कार्यवाही वृत्त का लेखन सभी जोन कार्यालयों में ( जोन 2 कार्यालय को छोड़कर )  किया जायेगा। 

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने जारी आंशिक संशोधन आदेश के अनुसार वार्ड समिति जोन क्रमांक 01 हेतु जोन 01 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 03 हेतु जोन 03 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 04 हेतु जोन 04 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक  हेतु जोन 05 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 06 हेतु जोन 06 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 07 हेतु जोन 07 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 08 हेतु जोन 08 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 09 हेतु जोन 09 आयुक्त एवं वार्ड समिति जोन क्रमांक 10 हेतु जोन 10 आयुक्त को निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया  है।
 

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती