IPL;आईपीएल में बॉलर्स डे

क्रिकेट को  मुख्यतः बैट्समैन का खेल माना जाता है।अगर पिच  और मौसम बॉलर्स के लिए  अनुकूल न हो तो गजब कुटाई होती है।आईपीएल मैच तो ताबड़तोड़  बैटिंग के लिए  ही है। थोड़े दिनों पहले ही कुल जमा चालीस ओवर में साढ़े चार सौ रन बने थे। शमी  जैसे बॉलर को चार ओवर में 75रन  खर्च करने पड़ गए थे। मुल्ला शब्द नसरुद्दीन के लिए आम है लेकिन लुधियाना पंजाब में एक नगर है मुल्लापुर। इस साल इस जगह पर चार आईपीएल मैच होना है। किंग्स इलेवन पंजाब का ये घरु मैदान मान लिया जाए।इस मैदान में कल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेला गया मैच वास्तव में मुल्ला नसरुद्दीन की कहानी जैसा था। दोनों टीम 15.3और 15.1ओवर में अपना बोरिया बिस्तर  बंधवा लिए  जितने वाली टीम पंजाब किंग्स इलेवन ने  दो बाल ज्यादा खेले बस।
क्रिकेट को games of  indefinite कहा जाता है याने अनिश्चितता का खेल। कल ये बात  एक बार फिर साबित हुई। अजिंक्या रहाणे की केकेआर के बॉलर्स ने  पंजाब किंग्स इलेवन को 39से 42रन और 74 से 80रन के बीच में तीन रन देकर तीन  और छः रन देकर चार विकेट निकाल लिए। कमर ही टूट गई थी पंजाब किंग्स इलेवन की। कप्तान श्रेयस अय्यर का योगदान  शून्य, प्रभासीमरन ने सबसे 30रन बनाए। सात बैटर्स दहाई अंक छू नहीं पाए।  27 बाल खेले बगैर किंग्स इलेवन पंजाब वापस पहुंच गई पेवेलियन में।  कुल जमा सात चौके और पांच छक्के  111रन में पड़े।53रन दौड़  और एक्स्ट्रा 5का योगदान  रहा।सुनील नरेन की बॉलिंग किफायती रही  तीन ओवर में सिर्फ 14रन दिए।
आईपीएल के पहले छः ओवर पावर प्ले का रहता है। दो फिल्डर बाहर, याने मुल्लापुर में टुल्ला लगाने का अवसर था कोलकाता नाइट राइडर्स के पास, लेकिन डिकॉक और सुनील नरेन को  सात रन के जमा पर पंजाब किंग्स इलेवन के  तानसेन  और बार्टलेट  ने चलता कर दिया।  रहाणे (17)और अंगक्रिस (37)ने  62रन तक टीम को ले गए  यही से कहानी पलटने की शुरुआत हुई।  दस रन जुड़ने के बाद सात रन खर्च कर चहल, मैक्सवेल और यानसन ने पांच  बैट्समैन को वापसी का रास्ता दिखा दिया।रसल ने दो छक्के और एक चौका लगाकर मैच को पलटने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर नैया डूब ही गई।  कोलकाता नाइट राइडर्स 95रन पर ही 15.1ओवर में सिमट कर आईपीएल के इतिहास में सबसे कम टारगेट के सामने भच्च हो गई। प्रेशर पॉलिटिक्स में रहाणे से ज्यादा अय्यर दमदार रहे। टी ट्वेंटी में टेस्ट की फिल्डिंग सजा कर रिंकू सिंह को स्टंप आउट कराना परिपक्व कप्तानी थी।
16रन की जीत हुई इस जीत में दोनों टीम15 बैट्समैन दो अंकों के सबसे छोटी संख्या 10को छू न सके। क्रिकेट का यही मजा है। चहल सामाजिक परेशानियों से निकल कर वर्तमान आईपीएल में डेंजर बॉलर के मूड में है।कल भी कोलकाता नाइट राइडर्स को रात में तारे दिखा दिए। 4 ओवर 28रन 4विकेट (रहाणे,अंगक्रिश, रिंकू और रमनदीप) प्लेयर ऑफ द मैच बनने के लिए इतना काफी था साथ  में प्रिटी जिंटा की झप्पी, इतना तो बनता है। शाबाश  यजुवेंद्र चहल। 
  क्रिकेट को  मुख्यतः बैट्समैन का खेल माना जाता है।अगर पिच  और मौसम बॉलर्स के लिए  अनुकूल न हो तो गजब कुटाई होती है।आईपीएल मैच तो ताबड़तोड़  बैटिंग के लिए  ही है। थोड़े दिनों पहले ही कुल जमा चालीस ओवर में साढ़े चार सौ रन बने थे। शमी  जैसे बॉलर को चार ओवर में 75रन  खर्च करने पड़ गए थे। मुल्ला शब्द नसरुद्दीन के लिए आम है लेकिन लुधियाना पंजाब में एक नगर है मुल्लापुर। इस साल इस जगह पर चार आईपीएल मैच होना है। किंग्स इलेवन पंजाब का ये घरु मैदान मान लिया जाए।इस मैदान में कल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेला गया मैच वास्तव में मुल्ला नसरुद्दीन की कहानी जैसा था। दोनों टीम 15.3और 15.1ओवर में अपना बोरिया बिस्तर  बंधवा लिए  जितने वाली टीम पंजाब किंग्स इलेवन ने  दो बाल ज्यादा खेले बस।
क्रिकेट को games of  indefinite कहा जाता है याने अनिश्चितता का खेल। कल ये बात  एक बार फिर साबित हुई। अजिंक्या रहाणे की केकेआर के बॉलर्स ने  पंजाब किंग्स इलेवन को 39से 42रन और 74 से 80रन के बीच में तीन रन देकर तीन  और छः रन देकर चार विकेट निकाल लिए। कमर ही टूट गई थी पंजाब किंग्स इलेवन की। कप्तान श्रेयस अय्यर का योगदान  शून्य, प्रभासीमरन ने सबसे 30रन बनाए। सात बैटर्स दहाई अंक छू नहीं पाए।   27बाल खेले बगैर किंग्स इलेवन पंजाब वापस पहुंच गई पेवेलियन में।  कुल जमा सात चौके और पांच छक्के  111रन में पड़े।53रन दौड़  और एक्स्ट्रा 5का योगदान  रहा।सुनील नरेन की बॉलिंग किफायती रही  तीन ओवर में सिर्फ 14रन दिए।
आईपीएल के पहले छः ओवर पावर प्ले का रहता है। दो फिल्डर बाहर, याने मुल्लापुर में टुल्ला लगाने का अवसर था कोलकाता नाइट राइडर्स के पास, लेकिन डिकॉक और सुनील नरेन को  सात रन के जमा पर पंजाब किंग्स इलेवन के  तानसेन  और बार्टलेट  ने चलता कर दिया।  रहाणे (17)और अंगक्रिस (37)ने  62रन तक टीम को ले गए  यही से कहानी पलटने की शुरुआत हुई।  दस रन जुड़ने के बाद सात रन खर्च कर चहल, मैक्सवेल और यानसन ने पांच  बैट्समैन को वापसी का रास्ता दिखा दिया।रसल ने दो छक्के और एक चौका लगाकर मैच को पलटने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर नैया डूब ही गई।  कोलकाता नाइट राइडर्स 95रन पर ही 15.1ओवर में सिमट कर आईपीएल के इतिहास में सबसे कम टारगेट के सामने भच्च हो गई। प्रेशर पॉलिटिक्स में रहाणे से ज्यादा अय्यर दमदार रहे। टी ट्वेंटी में टेस्ट की फिल्डिंग सजा कर रिंकू सिंह को स्टंप आउट कराना परिपक्व कप्तानी थी।
16रन की जीत हुई इस जीत में दोनों टीम15 बैट्समैन दो अंकों के सबसे छोटी संख्या 10को छू न सके। क्रिकेट का यही मजा है। चहल सामाजिक परेशानियों से निकल कर वर्तमान आईपीएल में डेंजर बॉलर के मूड में है।कल भी कोलकाता नाइट राइडर्स को रात में तारे दिखा दिए। 4 ओवर 28रन 4विकेट (रहाणे,अंगक्रिश, रिंकू और रमनदीप) प्लेयर ऑफ द मैच बनने के लिए इतना काफी था साथ  में प्रिटी जिंटा की झप्पी, इतना तो बनता है। शाबाश  यजुवेंद्र चहल… 

स्तभकार -संजय दुबे

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी