WAQF;छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, वक्फ बोर्ड ने 400 लोगों को भेजा नोटिस

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री की गई है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और SSP लाल उमेंद सिंह को पत्र लिखकर 21 दिनों के भीतर मामले का निराकरण करने की अपील की है।

बता दें कि रायपुर में फर्जी तरीके से रजिस्ट्री की गई संपत्तियों में लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, ए-टू-जेड बेकरी, पगारिया ज्वेलर्स समेत 14 से अधिक प्रतिष्ठानों के नाम सामने आए हैं। वक्फ बोर्ड ने 400 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

डॉ. सलीम राज ने बताया कि वक्फ की आय बढ़ाने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। “हमारे पास जानकारी है कि हलवाई लाइन और मालवीय रोड पर करोड़ों की जमीनें फर्जी नामों पर रजिस्ट्री कराई गई हैं। असली मालिकों की जगह दूसरों को खड़ा करके रजिस्ट्री कराई गई है।” उन्होंने बताया कि इस संबंध में रायपुर कलेक्टर और एसएसपी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

हम दलगत राजनीति से परे काम कर रहे – डॉ. सलीम राज

डॉ. सलीम राज ने कहा, “हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम कर रहे हैं। जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई होगी, यही हमारा सिद्धांत है। मैं पूरी ईमानदारी से इस काम को कर रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा कि बेदखली की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का राज्यव्यापी विवरण

रायपुर: 832 संपत्तियाँ

बिलासपुर: 1401

दुर्ग: 125

बस्तर: 55

कोरबा: 44

राजनांदगांव: 300

धमतरी: 312

गरियाबंद: 943

सरगुजा: 226

सूरजपुर: 354

  • Related Posts

    POLITICS; बिजली बिल में गड़बड़ी का मामले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने की स्मार्ट मीटर हटाने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

    0 रीडिंग और भुगतान राशि में भारी अंतर, गडबडी के 2700 प्रकरण दर्ज रायपुर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर सहित प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं…

    POLITICS; कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब मैदान में उतरी ‘चींटी जनता पार्टी’, भाजपा के पूर्व नेता ने किया गठन,यूपी विधानसभा चुनाव में भी दिखाएगी ताकत

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब देश में एक और नई पार्टी का गठन हुआ है. भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से भाजपा के पूर्व नेता और एडवोकेट…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..