SUN HOUSE; पीएम सूर्य घर कनेक्शन देने में लापरवाही, 4 एई को नोटिस

बिलासपुर,  केन्द्र सरकार की महत्वाकांछी योजना पीएम सूर्य घर में लापरवाही बरतना 4 बिजली अधिकारियों को महंगा पड़ गया है. उनके द्वारा पीएम सूर्य घर का प्लांट स्टॉल होने के बाद भी सिंकोनाइज करने में बेहवजह विलंब किया गया है. इसलिए विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता ए. के. अंबष्ट ने चार एई को शोकॉज नोटिस जारी किया है.

पीएम सूर्य घर योजना में सरकार का उद्देश्य लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है. इसके लिए लोगों को अपने मकानों के छत पर एक किलोवॉट से आवश्यकतानुसार अधिक क्षमता का सोलर पैनल लगाना होता है. इसमें उपभोक्ताओं को एक किलोवॉट पर 30,000 रूपए तक की सब्सीडी दी जाती है. इस योजना का सोलर प्लांट लगाने के बाद विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को उसका सिकोनाइज करना होता है. इसके लिए अधिकारियों के पास एक सप्ताह का समय होता है. पीएम सूर्य घर योजना में सोलर प्लांट लगने के बाद चार सहायक अभियंता (एई) ने गंभीर लापरवाही की. जिसके कारण बीस दिनों तक मामला लटका रहा. इसकी जानकारी होने पर विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता ए. के. अंबष्ट ने पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही बरतने वाले चार सहायक अभियंताओं को शोकॉज नोटिस जारी किया है. इसमें गोल बाजार जोन के एई प्रिता देवी एक्का, सकरी एई योगेश साहू, मुंगेली जोन के प्रभारी एई ऋषि तिवारी और कोटा शहर के एई विरेन्द्र पाल यादव शामिल है. अब उनका जवाब मिलने के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं मुख्य अभियंता ए. के. अंबष्ट ने बिना टेंडर एस ब्रिक्स कंपनी को ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली कनेक्शन देने वाले मस्तूरी के तत्कालीन सहायक अभियंता नरपाल सिंह पंकज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. इसमें एई ने मल्हार वितरण केंद्र के ग्राम बकरकुदा में ठेकेदार मेसर्स श्रीराम एनर्जी प्रोपराइटर हर्ष चंद्रा के साथ मिलकर एस ब्रिक्स एंड मैटेरियल्स को कंपनी के नियमों को ताक पर रखकर बिजली कनेक्शन दे दिया था.

  • Related Posts

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर